फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bypolls for 14 vacancies in August

अगस्त में होगा 14 रिक्त पदों के लिए उपचुनाव

Wed, 01 Aug 2018 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Wed, 01 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bypolls for 14 vacancies in August
demo - फोटो : demo
शामली में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्यों के 14 पदों के लिए अगस्त माह में उपचुनाव कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है। निर्वाचन कार्यालय ने उपचुनाव संपन्न कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में रालोद के टिकट पर तबस्सुम हसन चुनाव जीतीं, जबकि चुनाव लड़ने के दौरान वह जिला पंचायत सदस्य थीं। सांसद चुने जाने पर जिला पंचायत सदस्य का पद रिक्त हो गया। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य के नौ पद भी रिक्त हैं, जिनमें दो पद त्याग पत्र देने के कारण रिक्त हुए, जबकि सात पद ग्राम पंचायत सदस्य की मृत्यु के कारण रिक्त हुए। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) के दो पद भी सदस्य की मृत्यु होने के कारण रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के रिक्त पदों पर उपचुनाव प्रक्रिया कराने का निर्देश दिया है। इस संबंध में शामली जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया। इसके बाद जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत एवं नगरीय निकाय ने उपचुनाव की तैयारियां शुरू करा दी हैं। फिलहाल निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों की नियुक्ति कराई जा रही है। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत के तहत रिक्त पदों पर उपचुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग से निर्देश प्राप्त हो गया है। उपचुनाव संपन्न कराने के लिए प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया उपचुनाव के लिए जो कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, उसमें आठ अगस्त से प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रक्रिया में नामांकन पत्र जमा कराने, नामांकन पत्र की जांच, नामांकन पत्र वापसी, चुनाव चिह्न का आवंटन और फिर 17 अगस्त को मतदान होना है। इसके बाद 20 अगस्त को मतगणना कराई जानी प्रस्तावित है।
इन पदों पर होगा उपचुनाव ग्राम पंचायत सदस्य आरक्षण की स्थिति वार्ड नंबर एक खानपुर जाटान अनुसूचित जाति वार्ड नंबर 11 सींगरा पिछड़ी जाति वार्ड नंबर 12 नोनांगली अनारक्षित वार्ड नंबर 13 नोनांगली अनारक्षित वार्ड नंबर एक अहमदपुर अनारक्षित वार्ड नंबर 13 बंतीखेडा अनुसूचित जाति वार्ड नंबर 4 ख्यावडी महिला वार्ड नंबर दो मानकपुर अनुसूचित जाति वार्ड नंबर 12 रायपुर महिला ---- क्षेत्र पंचायत सदस्य आरक्षण की स्थिति वार्ड नंबर एक उमरपुर अनुसूचित जाति वार्ड नंबर 18 पावटी कला अनारक्षित ---- जिला पंचायत सदस्य आरक्षण की स्थिति वार्ड नंबर 10 भूरा महिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed