{"_id":"06ed3636da6f2f3a4da977a9a3f3fd3a","slug":"by-stealing-hundreds-of-city-drinking-water-family-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी करके पानी पी रहे शहर के सैकड़ों परिवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी करके पानी पी रहे शहर के सैकड़ों परिवार
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Fri, 20 Nov 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर के सैकड़ों लोग नगर पालिका की पाइपलाइन काटकर बगैर कनेक्शन पानी पी रहे हैं। पालिका की ओर से सर्वे कराया गया, जिसमें यह खुलासा हुआ है। अब पालिका प्रशासन ऐसे लोगों को नोटिस भेजकर कार्रवाई करेगा।
पालिका परिषद ने सितंबर और अक्तूबर माह में शहर के हर हिस्से में सर्वेक्षण कराया। इस दौरान शहर के विभिन्न वार्डों में पालिका कर्मियों ने लोगों के पानी के कनेक्शन चेक किए। बड़ी संख्या में ऐसे मकान भी मिले, जहां पानी का कनेक्शन नहीं हैं, लेकिन उनके यहां पाइपलाइन से पेयजल आपूर्ति ली जा रही है। इनमें सर्वाधिक संख्या वार्ड नंबर-आठ में मिली। यहां पर 240 लोगों के अवैध कनेक्शन पाए गए।
इसके अलावा अन्य वार्डों में भी काफी संख्या में पेयजल आपूर्ति के ऐसे कनेक्शन मिले हैं। अभी तक के सर्वे में करीब 600 से ज्यादा अवैध कनेक्शन मिले हैं। वहीं, सर्वे अभी पूरा नहीं हुआ है। अन्य वार्डों में भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
पालिका अधिकारियों की मानें, तो शहर में पानी की खपत और वाटर टैक्स की वसूली में अंतर की वजह से अवैध कनेक्शनों को लेकर शक हुआ। इसके बाद ही सर्वेक्षण शुरू कराया गया।