{"_id":"611ff8228ebc3e7a137f1484","slug":"by-2024-225-villages-of-the-district-will-get-pure-water-shamli-news-mrt552665031","type":"story","status":"publish","title_hn":"2024 तक जिले के 225 गांवों मिलेगा शुद्ध जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2024 तक जिले के 225 गांवों मिलेगा शुद्ध जल
विज्ञापन

शामली। जिले के 225 गांवों में जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर 55 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन शुुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। वर्ष 2024 तक योजना के तहत हर गांव में पेयजल टंकी निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। योजना को पूरा करने के लिए महाराष्ट्र के कोल्हापुर की कंपनी से अनुबंध किया गया है। टंकी बनाने कार्य सितंबर में शुरू होगा।
सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि जिले के 225 गांवों में पेयजल योजना आगामी 2024 तक पूरा करने के लिए लक्ष्य दिया गया है। योजना में पिछले एक साल से गांवों की डीपीआर बनाने का कार्य चल रहा है। महाराष्ट्र के कोल्हापुर की एलसीपीईएल कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बिजेंद्र कौशिक ने बताया कि जिले के 72 गांवों में 193 करोड़ रुपये की पेयजल योजना की डीपीआर बनाकर शासन को भेज दी गई है। इन गांवों में पेयजल योजना का निर्माण कार्य शुरू करने पहले से मिट्टी का नमूना लेकर परीक्षण किया जा चुका है। 50 गांवों की पेयजल योजनाओं को एग्रीमेंट बनाकर उत्तर प्रदेश शासन को लखनऊ भेज दिया गया है। अगले माह सितंबर में निर्माण कार्य शुुरू हो जाएगा। योजना के तहत हर गांव की जनसंख्या के आधार पर वाटर टैंक का निर्माण कराया जाएगा।
सोलर सिस्टम से संचालित होंगे नलकूप
प्रोजेक्ट मैनेजर बिजेंद्र कौशिक ने बताया कि पेयजल योजना के तहत टंकियों को भरने के लिए नलकूप सोलर सिस्टम से चलाया जाएगा। 120-150 मीटर गहराई तक नलकूप का बोरिंग किया जाएगा। लोगों को पेयजल योजना के कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
- 68 गांव में पहले से ही है टंकियां
डीडीओ प्रमोद कुमार के मुताबिक जिले के 293 राजस्व गांवों में से 68 गांवों मेें पहले पेयजल पाइपलाइन व्यवस्था है। 225 गांवों को जल जीवन मिशन योजना 2024 में शामिल किया गया है। एक गांव में दो करोड़ रुपये खर्च आने की संभावना है।
- क्या है पेयजल योजना
- हर गांव में पानी की टंकी, पाइप लाइन, वाटर टैंक, क्षति ग्रस्त गलियों की मरम्मत निर्माण, स्टाफ क्वार्टर, पंप हाऊस बनाए जाएंगे। इसके लिए ग्राम पंचायत भूमि उपलब्ध कराएंगी।