{"_id":"61954c57c9b5610a002706f1","slug":"butari-in-volleyball-and-bharsi-team-won-in-kabaddi-shamli-news-mrt5652601198","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में बुटराड़ी और कबड्डी में भारसी टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल में बुटराड़ी और कबड्डी में भारसी टीम जीती
विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव सिम्भालका में सांसद खेल स्पर्धा में आयोजित कब्बडी प्रतियोगिता में भाग ले?
- फोटो : SHAMLI
शामली। ताजपुर सिंभालका में सन-साईन स्पोर्ट्स एकेडमी के मैदान पर आयोजित दो दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। जिसमें विजेताओं को सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक तेजेंद्र निर्वाल और सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वॉलीबाल में बुटराड़ी और कबड्डी में भारसी और लपराना की टीम विजेता बनी।
समारोह में मुख्य अतिथि सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर रहते हुए भी खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत युवाओं में एक अलग ही प्रकार की ऊर्जा मिलेगी। खेल स्पर्धा के माध्यम से जिला व ब्लॉक स्तर से खिलाड़ी प्रदेश व मंडल स्तर तक अपना नाम रोशन कर सकेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि शामली का दंगल मशहूर था। परंतु क्रिकेट के आने के बाद इन खेलों को बढ़ावा नहीं मिल पाया। खेलों को बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता है। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने कहा कि खिलाड़ियों को जीवन में हार नहीं माननी चाहिए।
विज्ञापन
सांसद खेल स्पर्धा समापन समारोह के अवसर पर एथलेटिक्स में 100, 200, 800, 1500 और 3000 मीटर की दौड़ का आयोजन किया। वॉलीबाल, कुश्ती, गोला, डिस्कस, थ्रो, भाला, कबड्डी बालक व बालिका आदि प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई।
उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, जिला युवा एवं कल्याण अधिकारी एमएस तोमर, भरत वीर सिंह बबला, जबर सिंह, संजीव कुमार, मंजू रानी कबड्डी कोच, संदीप कोच सन-नेहा मदान, सिद्धांत पंवार, सचिन पंवार मौजूद रहे।

शामली क्षेत्र के गांव सिम्भालका में सांसद खेल स्पर्धा में आयोजित वालीवॉल प्रतियोगिता में भाग ल?- फोटो : SHAMLI