फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Businessmen spent time at home by closing shops

दुकानें बंद कर व्यापारियों ने घर पर बिताया समय

Sun, 22 Mar 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Businessmen spent time at home by closing shops
गढ़ीपुख्ता। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद जनता कर्फ्यू का असर साफ दिखाई दिया। कस्बा और आसपास क्षेत्र के गांव में सभी व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर घरों में रहे।
विज्ञापन

रविवार को कस्बा और क्षेत्र के गांव में जनता कर्फ्यू असर साफ दिखाई दिया। व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर घर पर रहकर अपने परिवार वालों के साथ समय बिताया। अधिशासी अधिकारी अंशुमान सिंह व चेयरमैन अली हसन के निर्देश पर पूरे कस्बे में सफाई अभियान चलाया। जिसमें उन्होंने पूरे कस्बे में फॉगिंग कराई। पुलिस ने भी कस्बा व आसपास क्षेत्र के गांव में भ्रमण किया। जिसमें उन्होंने पाया कि सभी व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर रखी थी। सड़कों पर कोई भी घूमता हुआ नजर नहीं आया सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन का पालन किया।
विज्ञापन

झूठी सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम दौड़ी
ग्राम प्रधान ने फोन करके स्वास्थ्य टीम को गांव में बुलाया
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के एक गांव में ग्राम प्रधान की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। जिसमें ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव का ही एक युवक मुंबई से आया है, जो तीन दिन से अपने घर से नहीं निकला। उसको कराना वायरस हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंचे और उसी युवक के घर पर आकर जानकारी ली। टीम ने बताया कि युवक में कोरोना वायरस जैसे कोई भी लक्षण दिखाई नहीं दिए। वहीं उन्होंने युवक की रिपोर्ट जिला मुख्यालय पर भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed