फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Businessman suicide in shamli

कारोबारी ने गोली मारकर आत्महत्या की

Tue, 20 Nov 2018 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Tue, 20 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
Businessman suicide in shamli
विजय संगल (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
शामली में कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े प्रिंटिंग प्रेस संचालक विजय संगल ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल कब्जे में ले ली है। घटना की वजह पारिवारिक बताई जा रही है।
विज्ञापन




कोतवाली पुलिस के अनुसार घटना सोमवार की दोपहर करीब दो बजे की है। कारोबारी विजय संगल दोपहर को अपने आर्यपुरी स्थित घर पर थे। परिजन दूसरे कमरों में अपने काम में व्यस्त थे। तभी अचानक गोली चली। परिजन दौड़े तो देखा कि विजय संगल ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अपनी कनपटी पर गोली मार ली थी। वे लहूलुहान पड़े थे। परिजन उन्हें निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सीओ सिटी अशोक सिंह के अनुसार विजय संगल के पिता सतीश संगल ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि उनके बेटे विजय ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से आत्महत्या कर ली है। घटना की वजह पारिवारिक बताई जा रही है। यह एक हादसा है, इसमें कोई मुकदमा दर्ज  नहीं किया गया है। कानूूनी प्रक्रियाओं के चलते शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। विजय की लाइसेंसी पिस्टल पुलिस ने कब्जे में ले ली है, उसे जांच के लिए भेजा जाएगा।  
विज्ञापन





कई संस्थाओं से जुड़े थे  
शामली। विजय संगल प्रिटिंग प्रेस के संचालक होने के साथ अग्रवाल समाज और कई धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी भी थे। उनके परिवार में पत्नी आभा, पुत्र अभय, पुत्री शिप्रा हैं। उनके बड़े भाई अजय संगल का शहर में ब्लड बैंक है। एक भाई मुकेश संगल है। पिता सतीश संगल और माता ऊषा संगल है। घटना के बाद पूरे परिवार का रोकर बुरा हाल था।  
विज्ञापन
विज्ञापन





गणमान्य लोग पहुंचे, परिवार को सांत्वना दी  
देर रात पोस्टमार्टम के बाद उनका शव घर पहुंचा। रात में ही उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही थी। शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल, पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, सपा नेता सुधीर पंवार, ललित जैन, विपिन कौशिक, मोहित जैन, राहुल जैन, उद्यमी जेके जैन, नफीस अहमद, आदि ने दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed