फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Business with America broke down, search for base in Europe

Shamli News: अमेरिका से टूटा व्यापार, यूरोप में तलाशा आधार

Thu, 28 Aug 2025 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Business with America broke down, search for base in Europe
उद्योग की खबर से सम्ब​धित फोटो .... उद्यमी अपूर्व जैन
अमेरिकी टैरिफ-पेनल्टी से जिले का निर्यात ठप, यूरोप की ओर बढ़ रहे उद्यमी
विज्ञापन

तीन माह से लगातार घट रहे थे ऑर्डर, अब पूरी तरह थम गया कारोबार
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। अमेरिका द्वारा 25 प्रतिशत टैरिफ और 25 प्रतिशत पेनल्टी लागू करने के बाद जिले से अमेरिका जाने वाला निर्यात पूरी तरह बंद हो गया है। अचानक बदली इस व्यापारिक नीति ने जिले के उद्यमियों को बड़ा झटका दिया है। अब यहां के उद्योगपति यूरोप फ्रांस, इंग्लैंड समेत अन्य देशों में नया बाजार तलाशने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।
मार्च माह के अंत से ही अमेरिका ने 10 प्रतिशत टैरिफ को बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया था और अतिरिक्त 25 प्रतिशत पेनल्टी लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इसके चलते अमेरिकी कंपनियों ने जिले के उद्यमियों से माल के ऑर्डर घटाना शुरू कर दिया। पिछले तीन माह में ऑर्डर घटकर 50 प्रतिशत से केवल 5-10 प्रतिशत तक सिमट गए। बुधवार से पेनल्टी लागू होने के बाद तो निर्यात पूरी तरह ठप हो गया।
विज्ञापन

कंडेला औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी आशीष जैन ने बताया कि उनकी यूनिट से हर माह लगभग डेढ़ से दो करोड़ रुपये का माल अमेरिका जाता था, लेकिन अब ऑर्डर पूरी तरह रुक गए हैं। इसी तरह उद्योगपति अपूर्वा जैन ने कहा कि टैरिफ और पेनल्टी ने जिले के रिम उत्पाद का अमेरिकी बाजार पूरी तरह बंद कर दिया है। यदि दोनों देशों के बीच कोई समझौता नहीं हुआ, तो वे यूरोप के बाजारों में कारोबार बढ़ाने की रणनीति पर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रमुख उद्यमी अशोक बंसल ने बताया कि केंद्र सरकार का निर्यात प्रोत्साहन विभाग अमेरिका निर्यात बंद होने से उद्यमियों को हुए नुकसान का आकलन कर रहा है। साथ ही उद्यमियों को यूरोप और अन्य देशों में बाजार तलाशने के लिए सहयोग भी दिया जा रहा है।

अमेरिका के निर्णय पर जिले के उद्यमी लगातार नजर बनाए हुए हैं। यदि सितंबर तक दोनों देशों की नीति में कोई सुधार नहीं हुआ, तो शामली के उद्योगपति यूरोप में नए समझौते कर अपने कारोबार को नई दिशा देंगे।

उद्योग की खबर से सम्बधित फोटो .... उद्यमी अपूर्व जैन

उद्योग की खबर से सम्बधित फोटो .... उद्यमी अपूर्व जैन

उद्योग की खबर से सम्बधित फोटो .... उद्यमी अपूर्व जैन

उद्योग की खबर से सम्बधित फोटो .... उद्यमी अपूर्व जैन

उद्योग की खबर से सम्बधित फोटो .... उद्यमी अपूर्व जैन

उद्योग की खबर से सम्बधित फोटो .... उद्यमी अपूर्व जैन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed