फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Business stalled staging a sit-dealer

कारोबार ठप कर धरने पर बैठे व्यापारी

Fri, 23 Oct 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Fri, 23 Oct 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
Business stalled staging a sit-dealer
शामली। मंडी शुल्क चोरी होने के विरोध में बृहस्पतिवार को मंडी के सभी व्यापारियों ने अपना कारोबार बंद कर मंडी समिति कार्यालय के बाहर पर धरने पर बैठ गए। तहसीलदार सदर के आश्वासन पर मंडी व्यापारियों ने अपना धरना समाप्त किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को शामली मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश संगल के नेतृत्व में मंडी के सभी व्यापारियों ने अपना कारोबार बंद क र दिया, और कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। मंडी व्यापारियों ने एसडीएम सदर श्याम अवध चौहान के नाम ज्ञापन दिया जिसमें मंडी समिति सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में कोल्हू, क्रेशरों से गुड खांडसारी का माल छोटे व्यापारियों द्वारा खरीदकर हरियाणा पंजाब दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा है, जिससे मंडी शुल्क चोरी हो रहा है।
विज्ञापन


जिसका असर क्षेत्रीय क्षेत्रीय व्यापारियों पर हो रहा है। कई बार सचिव से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही।  मंडी समिति सचिव कुलदीप सैनी उनकी शिकायतों पर कार्रवाई  न करके मंडी व्यापारियों पर मंडी  शुल्क अदा करने का दबाव बना रहे हैं। शामली मंडी व्यापारियों की हड़ताल और धरने की सूचना पर तहसीलदार वीके मित्तल मौके पर पहुंचे। मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश कुमार संगल ने बताया कि शामली मंडी समिति व्यापारियों से दुकानों का किराया वसूलती है लेकिन मंडी में सफाई तक नहीं कराती।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानों की मरम्मत नहीं कराई जा रही जिसके अभाव में दुकानों की हालत दिन प्रतिदिन खस्ता हो रही है। तहसीलदार सदर वीके मित्तल ने मंडी व्यापारियों को मंडी शुल्क चोरी करने वालों के खिलाफ टीम गठित करके कार्रवाई करने, मंडी में सफाई और दुकानों की मरम्मत करने का आश्वासन दिया। जिस पर मंडी व्यापारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।


शामली मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष  राजेश कुमार संगल ने एसडीएम सदर के नाम ज्ञापन देकर चेतावनी दी है कि यदि मंडी शुल्क चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नही की गई तो वह सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।  उमेश कुमार, राजीव, अरुण कुमार देशवाल, सतवीर सिंह, पवन संगल, ऋषिपाल तोमर, मनोज कुमार, माधोराम, सुखवीर सिंह, छोटे राम, नरेंद्र कुमार, सुंदरलाल जैन  आदि रहे।  तहसीलदार वीके मित्तल ने बताया कि मंडी व्यापारियों की सुविधाएं बहाल की जाएगी। मंडी शुल्क चोरी करने वालों के खिलाफ टीम गठित करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed