फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Buses in the Nation program, passengers are worried

राष्ट्रोदय कार्यक्रम में गई बसें, यात्री रहे परेशान  

Sun, 25 Feb 2018 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Sun, 25 Feb 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
Buses in the Nation program, passengers are worried
शामली रोडवेज अड्डे पर हंगामा करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला
शामली  में राष्ट्रोदय कार्यक्रम में बसें लगाए जाने के कारण शामली में यात्रियों को परेशान होना पड़ा। बसों की कमी के कारण मुसाफिरों को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने के लिए  काफी दिक्कतें हुई। वहीं, रोडवेज की शामली से लखनऊ चलने वाली एसी बस को स्थगित करना पड़ा। रविवार को मेरठ के जागृति विहार में आरएसएस की ओर से राष्ट्रोदय कार्यक्रम हुआ। शादियों का सीजन भी चल रहा है, जिस कारण बसों की एडवांस में बुकिंग हो गई थी। इस कारण जिले में बसों का टोटा बना रहा। 
विज्ञापन



रविवार को शामली शहर में मुजफ्फरनगर- शामली, कैैराना और बुढ़ाना बस अड्ड़ों पर यात्रियों की भीड़ रही, लेकिन समय से बस नहीं मिल पाई। कम बसों के संचालन होने से सवारियां पूरे दिन भटकती रहीं। वहीं, शामली से मेरठ के लिए 30 रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित रहा। शामली रोडवेज बस अड्डे पर ज्यादातर रोडवेज बसें खड़ी रहीं। शामली से मेरठ तक संचालन न होने से सवारियों ने नाराजगी भी जताई। रोडवेज कर्मियों के समझाने के बाद लोग शांत हुए। वहीं, लखनऊ तक चलने वाली रोडवेज की एसी बस मेरठ तक ही जा पाई। जिस कारण रविवार की शाम को शामली से वाया मेरठ होते हुए लखनऊ एसी बस को स्थगित करना पड़ गया। शामली रोडवेज डिपो में तैनात सहायक स्टेशन अधीक्षक नरेशपाल सिंह ने बताया कि मेरठ में राष्ट्रोदय कार्यक्रम के चलते शामली से मेरठ जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित रहा। शामली से मेरठ जाने वाली रोडवेज बसों को भूनी चौक पर रोक दिया गया। 
विज्ञापन


रूट डायवर्जन के चलते नहीं लगा ट्रैफिक जाम
शामली। मेरठ में आयोजित राष्ट्रोदय कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में वाहनों के मेरठ जाने के चलते पुलिस प्रशासन ने पहले ही रूट डायवर्जन लागू कर दिया था। इसके चलते मेरठ-करनाल हाईवे पर रविवार को ट्रैफिक जाम से भी निजात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने दो दिन पूर्व ही रूट डायवर्जन का आदेश जारी कर दिया था। शनिवार दोपहर बाद से रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया था, जिसके चलते मेरठ-करनाल हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। रूट डायवर्जन लागू करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने गाडीवाला चौराहे पर पुलिस तैनात करा दी थी। इसी कारण करनाल की तरफ से मेरठ जाने वाले भारी वाहनों को झिंझाना के गाडीवाला चौराहे से कैराना बाईपास की तरफ मोड़ दिया गया था, वहां से कैराना-कांधला मार्ग होते हुए बागपत की तरफ निकाला गया था। वहीं, एमएसके रोड से तथा कांधला से गढ़ी शखावत की तरफ जाने वाले मार्ग पर भी भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। इसी के चलते रविवार सुबह से शाम तक मेरठ करनाल हाइवे पर ट्रैफिक जाम नहीं लग सका, सड़क खाली रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed