{"_id":"5820c56f4f1c1b8553b382fb","slug":"burglars-cleaned-hands-on-pockets-of-politicians","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताओं की जेबों पर चोरों ने साफ किए हाथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताओं की जेबों पर चोरों ने साफ किए हाथ
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 07 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
political
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कैराना में जनसभा स्थल पर चोरी करने वाले भी सक्रिय हो गए। कई नेताओं की जेब से मोबाइल फोन और पर्स चोरी कर लिए गए। इस दौरान एक युवक को चोरी के आरोप में पकड़ा भी गया, जिसे पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
सोमवार को जब केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह मंच से भाषण समाप्त करने के बाद नवनिर्मित स्नातकोत्तर भवन में पहुंचे, तो वहां काफी भीड़ हो गई। इसी दौरान सक्रिय हुए चोरों ने कई नेताओं की जेब से मोबाइल फोन और पर्स चोरी कर लिए। भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा की जेब से सात हजार रुपये और कागजात चोरी हुए।
सुभाष चौधरी की जेब से दो मोबाइल फोन, झिंझाना निवासी अजब बंसल का मोबाइल फोन, तुगाना निवासी सोनू शर्मा, रामपुर मनिहारान निवासी देवराज सिंह, रायपुर निवासी किरतपाल और देवबंद निवासी विनीत की जेब से मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया। इस बारे में भाजपा नेताओं ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई। उधर, इसी दौरान एक युवक को चोरी के आरोप में पकड़ा भी गया, जिसकी लोगों ने पिटाई कर दी। बाद में पुलिस उसे पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
उधर, नोएडा से आए रागनी कलाकार ब्रह्मपाल नागर एंड पार्टी ने कार्यक्रम स्थल पर कई रागनी सुनाई। अधिकांश रागनी देशभक्ति, सर्जिकल स्ट्राइक पर सेना की तारीफ से जुड़ी रहीं। वहीं, अंत में ब्रह्मपाल नागर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और सांसद हुकुम सिंह की तारीफ में रागनी सुनाकर समां बांधा।