फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bullion market remained closed in protest against Pahalgam attack

Shamli News: पहलगाम हमले के विरोध में बंद रहा सराफा बाजार

Sat, 26 Apr 2025 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bullion market remained closed in protest against Pahalgam attack
शामली/बिडौली/थानाभवन। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में चार दिन पहले हुए आतंकी हमले को लेकर लोगों में आक्रोश बना है। कई संगठनों ने इसे लेकर विरोध प्रदर्शन किए। शहर में सराफा व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया। शहर समेत जिले में कई स्थानों पर पाकिस्तान के पुतले दहन किए गए। शामली स्वर्णकार समाज व सर्राफा एसोसिएशन के व्यापारियों ने सुबह से शाम तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। व्यापारियों ने सरकार से आतंकी हमला करने वाले दोषियों पर ऐसी कार्रवाई करने की मांग की, जिससे फिर से कोई भी ऐसा कायराना हमला करने की कोशिश न कर सकें।
विज्ञापन

मंदिर ठाकुरद्वारा में व्यापारियों ने सभा की। उन्होंने पाकिस्तान के विरोध में नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमरीश वर्मा, कंवरपल वर्मा, पवन जिंदल, जीत वर्मा, राजेश सुनपेडिया, गोपाल वर्मा, मोंटी वर्मा, शिवपाल वर्मा, शुभम वर्मा, सुनील वर्मा , आयुष जैन, सुखवीर वर्मा , अशोक वर्मा, नवनीत मित्तल, विकाश जिंदल, अंकित गोयल, विक्की सिंह,देवेंद्र खिप्पल, आशीष वर्मा, रितेश वर्मा, उमेश वर्मा आदि उपस्थित रहे। कल्याणम जनहित ट्रस्ट द्वारा जन आक्रोश रैली गुरुद्वारा से शुरू हुई। रैली में शामिल लोगों ने भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाएं। शिव चौक पर पहुंचकर पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपांशु वशिष्ठ ने सरकार से मांग की कि ऐसे हमलों का जवब ठोस कार्रवाई से दिया जाए। इस अवसर पर हिमांशु वशिष्ठ, शेखर तोमर, कुलमिलन पंवार, हर्ष तोमर, आकाश झाल, केन्नी आदि मौजूद रहे। बिड़ौली में कैंडल मार्च निकाला बिडौली में बृहस्पतिवार रात दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान लोग तिरंगा झंडा भी लिए हुए थे। उधर, गांव बिड़ौली सादात के निवासी बीडीसी फजल अली उर्फ अच्छू ने आतंकी हमले मारे गए लोगों को दीया जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि थानाभवन में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के विधानसभा कोषाध्यक्ष मोहम्मद खालिद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार चौक सब्जी मंडी में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झंडा स्थल पर मोमबत्ती लगाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मौसम अली, ग्राम अध्यक्ष सलमान, चौधरी आफताब, जुनैद, हाफिज अजमल, फरियाद आदि मौजूद रहे। पश्चिमी उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई की तरफ से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकालकर मुख्य चौक पर दो मिनट का मौन रख मृतकों को श्रद्धांजलि दी। जिला उपाध्यक्ष सुधीर गर्ग ने कहा कि आतंकी हमला देश की आत्मा पर कुठाराघात है। इस अवसर पर विवेक गोयल, संदीप गुप्ता, सुशील गर्ग, मनोज कुच्छल, शालू राणा, भारत भूषण शर्मा, राकेश मित्तल, कुशल सिंघल, संजय गर्ग, भूमेश नारंग, रविंद्र गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed