{"_id":"6291149686e8be02e02ff1ff","slug":"bulldozer-of-police-administration-on-encroachment-shamli-news-mrt590426463","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर पुलिस प्रशासन का चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर पुलिस प्रशासन का चला बुलडोजर
विज्ञापन
कैराना में खुरगान रोड पर अनाधिकृत कब्जे पर चलता बुलडोजर।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। डीएम के निर्देश पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर के मुख्य मार्ग व बाजार बेगमपुरा में अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कराया। इस दौरान भारी पुलिस बल के चलते कहीं भी विरोध नहीं हुआ।
शुक्रवार शाम 4 बजे एसडीएम संदीप कुमार, सीओ बिजेन्द्र सिंह भड़ाना ने नगर पालिका की टीम व भारी पुलिस बल के साथ कस्बे के मुख्य मार्ग पर अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की। इस दौरान कोतवाली से लेकर अलीपुर रोड पर एक साइड में दुकानों के आगे अवैध रूप से नाले के आगे डाले गए लिंटर, टीन शेड को बुलडोजर से ध्वस्त कराए। इस दौरान करीब 3 दर्जन दुकानों के आगे कार्रवाई की गई। पुलिस बल की अधिकता के चलते मौके पर भीड़ तो एकत्र रही, लेकिन कहीं भी विरोध नहीं किया गया। इसके बाद टीम ने बाजार बेगमपुरा में भी शामली स्टैंड से चौक बाजार तक बुलडोजर के से अतिक्रमण ध्वस्त कराया। इस दौरान व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। मामले में एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। 10 दिन पहले भी अधिकारियों ने कोतवाली में बैठक के दौरान व्यापारियों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की गई थी।
यात्री प्रतिक्षालय पर अवैध कब्जे का ध्वस्त कराया
कैराना। खुरगान रोड पर नगर पालिका के यात्री प्रतिक्षालय पर कई दशक पहले अवैध कब्जा करके दुकान व कमरा बना लिया गया था। करीब डेढ़ माह पहले प्रशासन ने अवैध कब्जे पर बनी दुकान को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया था। शुक्रवार को एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका के लिपिक रविद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर दुकान व कमरे को ध्वस्त कराकर मलबा भी मौके से उठवा दिया। एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि नगर पालिका के यात्री प्रतिक्षालय पर अवैध कब्जे को ध्वस्त कराया गया है।
विज्ञापन
अतिक्रमण पर चौथे दिन भी कार्रवाई
कांधला। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी निकिता शर्मा के नेतृत्व में नगर से अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को ईओ के नेतृत्व में नगरपालिका की टीम ने कैराना रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की।
अभियान के चौथे दिन नगरपालिका की टीम ने दुकान की सीमा से बाहर स्थाई चबूतरे बनाकर व टीन शेड लगा कर किए गए कब्जों को जेसीबी से ध्वस्त कराया। मार्ग पर रेहडी, ठेली लगाने वालों को अतिक्रमण करने पर फटकार लगाते हुए नकद जुर्माने की कार्रवाई की गई। नगर पालिका की टीम ने इन लोगों पर एक हजार से दो हजार का नकद चालान काटकर जुर्माना वसूल किया। ईओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो जुर्माने की रकम में कई गुना बढ़ोतरी कर वसूल किया जाएगा। नगर पालिका की टीम ने अपने अभियान के चौथे दिन गंगेरू कांधला मार्ग, कैराना कांधला मार्ग, कैराना बाईपास मार्ग सहित कई स्थानों पर अभियान चलाया।