फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bulldozer launched on illegal occupation of enemy property

शत्रु संपत्ति पर हुए अवैध कब्जे पर चलवाया बुलडोजर

Fri, 01 Jul 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer launched on illegal occupation of enemy property
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। एक भूमाफिया शत्रु संपत्ति पर कब्जा कर प्लॉट बेच रहा था। प्लॉट खरीदने वालों ने बैनामों से पहले खतौनी निकलवाई तो शत्रु संपत्ति का पता चला। जिसके बाद तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने पहुंचकर शत्रु संपत्ति पर बनाई गई बांउड्री को ध्वस्त कराते हुए भूमि को अपने कब्जे में ले लिया।
नगर के मोहल्ला आलखुर्द स्थित पुरानी मिर्च मंडी के पास 2340 वर्ग मीटर शत्रु संपत्ति है। शत्रु संपत्ति पर एक व्यक्ति ने अवैध रूप से प्लॉटिंग कर ली थी। जिसके बाद आरोपी ने 2 दिसंबर 2020 को आसिफ चौहान को 7 हजार रुपये प्रति गज के हिसाब से 400 गज का एक प्लॉट बेच दिया। जिससे करीब 12 लाख रुपये एडवांस ले लिए। इसके अलावा इलियास नाम के दूसरे व्यक्ति को भी 6 हजार रुपये प्रति गज के हिसाब से एक प्लॉट बेचा गया। जिससे करीब 10 लाख रुपये एडवांस लिए गए। बताया कि पिछले दिनों प्लॉट खरीदने वाले दोनों व्यक्तियों ने तहसील में पहुंचकर जमीन से संबंधित खतौनी निकलवाई। जिससे पता चला कि जमीन शत्रु संपत्ति में है।
विज्ञापन

दोनों व्यक्तियों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए तहसीलदार प्रियंका जायसवाल के निर्देश पर शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक नरेश मलिक, हल्का लेखपाल लवकेश व सूरज मिश्रा बुलडोजर लेकर जमीन पर पहुंचे। जहां पर शत्रु संपत्ति पर बनाई गई बाउंड्री को ध्वस्त करा दिया और जमीन को अपने कब्जे में ले लिया। उधर, पीड़ित आसिफ व इलियास ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है। मामले में तहसीलदार प्रियंका जायसवाल का कहना है कि शत्रु संपत्ति को कब्जा मुक्त कराया गया है। यदि किसी ने शत्रु संपत्ति फर्जी तरीके से बेचने का प्रयास किया है तो उसकी जांच कर आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed