फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Budget demand for roadways workshop

रोडवेज कार्यशाला के लिए बजट की मांग

Mon, 24 Aug 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Budget demand for roadways workshop
रोडवेज कार्यशाला के लिए बजट की मांग
विज्ञापन

शामली। जिला व्यापार बंधु की बैठक में शामली रोडवेज डिपो की कार्यशाला के निर्माण के लिए बजट जारी कराने की मांग की।
डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में व्यापार बंधु की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर शामली में बाजारों, कालोनियों को सैनिटाइज कराने, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की। इसके साथ ही नालों में अटी गंदगी के कारण नेहरू मार्केट, कबाड़ी बाजार, सीबी गुप्ता कॉलोनी आदि में जलभराव की समस्या के समाधान की भी मांग की। उन्होंने मुजफ्फरनगर रोड पर फतेहपुर गांव में रोडवेज डिपो की खरीदी गई जमीन में कार्यशाला निर्माण के लिए सरकार से बजट जारी कराने की मांग की। शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल भी लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर शामली में डिपो की कार्यशाला निर्माण के लिए बजट जारी कराने की मांग कर चुके हैं।

बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष चंद धीमान, नगर महामंत्री रवि संगल, अंकित गोयल, पवन संगल, सचिन गोयल, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर प्रकाश यादव, डिप्टी कमिश्नर जीएसटी सत्य प्रकाश, अनुराग जैन, राकेश गुप्ता, कमल वीर, ईश्वर दयाल कंसल, श्रीकांत जैन, पवन बजरंगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed