फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BSP candidate Abdul Waris Khan are millionaires

करोड़पति हैं बसपा प्रत्याशी अब्दुल वारिस खां

Tue, 24 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Tue, 24 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
BSP candidate Abdul Waris Khan are millionaires
2000 rupees
शामली। थानाभवन विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी अब्दुल वारिस खां करोड़पति हैं। कृषि उनकी मुख्य आय का स्रोत है। 36 वर्षीय वारिस बीकाम एलएलबी हैं। उन पर कोई भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। उनके खिलाफ न्यायालय में भी कोई वाद दाखिल नहीं है। 
विज्ञापन


 थानाभवन विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक अब्दुल वारिस के पिता राव राफे खां थानाभवन विधानसभा क्षेत्र से 1969 में विधायक रहे हैं। बसपा प्रत्याशी के पास एक लाख पचास रुपये नगदी, पत्नी शगुफ्ता वारिस राव पर एक लाख 35 हजार नकदी, छह लाख रुपये की स्कॉर्पियो कार, जेवरात में 90 हजार रुपये की एक सोने की अंगूठी दो तोला, 80 हजार रुपये की कीमत की एक चेन तीन तोला, 90 हजार रुपये की कीमत का 500 ग्राम सोना, डेढ़ लाख की राइफल है। प्रत्याशी पर कैडी में तीन हजार वर्ग मीटर में पैतृक आवास बाजार मूल्य एक करोड़ 92 लाख रुपये व मुजफ्फरनगर में 16 करोड़ 77 लाख 291 रुपये के बाजार मूल्य का आवास है। 
विज्ञापन


 मंजू कश्यप के पास मात्र 20 हजार नगद 
थानाभवन विधानसभा सीट से अखिल भारतीय विकास कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी मंजू कश्यप पत्नी ओमसिंह जड़ौदा नरा मुजफ्फरनगर जिले की निवासी हैं। मंजू के पास मात्र बीस हजार रुपये की नगदी है। इसके अलावा एक सोने की अंगूठी पांच सौ ग्राम जिसकी लागत 14 हजार आंकी गई है। आपराधिक मुकदमे व कोर्ट के वादों से रहित मंजू का मुख्य कारोबार मजदूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed