{"_id":"61ae56b9986cc3753a14acdd","slug":"bsp-and-rld-support-the-movement-of-senior-citizens-shamli-news-mrt5679104114","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ नागरिकों के आंदोलन को बसपा व रालोद का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ नागरिकों के आंदोलन को बसपा व रालोद का समर्थन
विज्ञापन
शामली सुभाष चौक पर बसपा एमएलसी सुरेश कश्यप को ज्ञापन देते वरिष्ट नागरिक सेवा समिति के लोग
- फोटो : SHAMLI
वरिष्ठ नागरिकों के आंदोलन को बसपा व रालोद का समर्थन
शामली। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की ओर से वृद्धा, विधवा पेंशन की राशि बढ़ाकर तीन हजार किए जाने की मांग को लेकर छठे दिन वरिष्ठ नागरिकों का क्रमिक अनशन जारी रहा। बसपा व रालोद नेताओं ने भी पहुंचकर वृद्धों के क्रमिक अनशन को अपना समर्थन दिया।
सोमवार को शहर के सुभाष चौक पर वरिष्ठ नागरिकों का क्रमिक अनशन छठे दिन भी जारी रहा। क्रमिक अनशन पर बसपा एमएलसी सुरेश कश्यप, बसपा जिलाध्यक्ष राकेश पाल, देवीदास जयंत, सुनील जाटव, नंदलाल आदि पहुंचकर समर्थन दिया। वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन बढ़ाए जाने का समर्थन किया। रालोद नेता प्रसन्न चौधरी, जिला प्रभारी अरविंद झाल, लोकेंद्र खेड़ी आदि ने भी वरिष्ठ नागरिकों के धरने को अपना समर्थन दिया।
शाम को आईएमए के चेयरमैन डॉ. अकबर खान, सचिव डॉ. अजय कुमार सैनी ने अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर रमेश विश्वकर्मा, सत्यप्रकाश अग्रवाल, श्रीपाल गोयल, सरदार राजेंद्र सिंह, नरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र सरोहा, बाबूराम पंवार, सलेकचंद, सतपाल सिंह, संतोष संगल, सुभाष शर्मा, ओमपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अशोक मदन, कुसुम सैन, कमलेश धीमान, राजबीरी, धन प्रकाश जैन, गिरधारीलाल नारंग, अंगूरी, बबली, कटारी, ओमप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।