{"_id":"7307e26b1f68e0d4d9bc144586f2eeeb","slug":"bsm-s-students-won-five-gold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएम के पांच छात्रों ने जीते स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएम के पांच छात्रों ने जीते स्वर्ण पदक
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Thu, 22 Oct 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। बीएसएम के खिलाड़ियों ने देहरादून में हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दमखम दिखाया। बीएसएम के पांच छात्रों का राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ।
बीएसएम स्कूल के उप प्रधानाचार्य विकास मोहन केडिया ने बताया ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने पांचवीं उत्तराखंड राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन देहरादून में कराया। 17 से 19 अक्तूबर तक चली इस प्रतियोगिता में यूपी और उत्तराखंड के 15 जिलों से लगभग 1100 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इसमें बीएसएम स्कूल के दस खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। इसमें बीएसएम के वैभव कुमार, तोशी चौहान, निशा चौधरी, शुभम और वाशु पंवार ने स्वर्ण पदक जीते। इनका चयन नवंबर माह में मुंबई में होने वाली 34वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ।
विज्ञापन
बीएसएम के ही सागर, आरिफ ने रजत पदक जीते। आयुष सैनी, पारस मलिक, जतिन मलिक को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्कूल के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, मैनेजर छाया सिंह ने विजेताओं को बधाई दी।