फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   bsf ke javaano ko samaanit kiya

बीएसएफ के जवानों को सम्मानित किया 

Fri, 12 Apr 2019 11:02 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Fri, 12 Apr 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
bsf ke javaano ko samaanit kiya
file - फोटो : amarujala
कांधला थानाक्षेत्र के गांव रसूलपुर गुजरान में बृहस्पतिवार को मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान की कोशिश नाकाम करने वाले बीएसएफ के चार जवानों को पुलिस अधीक्षक ने पांच-पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मतदान के दौरान शामली विधानसभा क्षेत्र एवं कांधला थानाक्षेत्र के गांव रसूलपुर गुजरान में प्राथमिक विद्यालय नंबर एक मतदान केंद्र के बूथ संख्या 170 और 171 पर मतदान चल रहा था। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए केंद्र पर पुलिस के साथ बीएसएफ मथुरा के चार जवान भी तैनात किए गए थे। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने पोलिंग पार्टी पर बिना पहचान पत्र के ही मतदान कराने का दबाव बनाया था। इस दौरान भीड़ हंगामा करते हुए मतदान केंद्र में घुस गई थी। बीएसएफ के जवानों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया था, लेकिन वे नहीं माने और सरकारी कागजात को नष्ट करने की कोशिश की थी। इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने हवाई फायरिंग कर भीड़ को तितर बितर कर स्थिति को नियंत्रित किया था। एसपी अजय कुमार ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने अदम्य साहस और ईमानदारी का परिचय देते हुए मतदान की सुचिता को भंग नहीं होने दिया और शरारती तत्वों को मतदान केंद्र से खदेड़ दिया। इसके लिए बीएसफ के हेड कांस्टेबल कृष्ण चंद, कांस्टेबल जगदीश असवाल, कांस्टेबल अनुज कुमार और कांस्टेबल लोकेश कुमार को पांच-पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बीएसएफ बटालियन के सेनानायक वीरेंद्र दत्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed