फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BSA Geeta Verma received National Award for innovation and excellent work

बीएसए गीता वर्मा को नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Sat, 12 Feb 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
BSA Geeta Verma received National Award for innovation and excellent work
शामली बीएसए गीता वर्मा। - फोटो : SHAMLI
शामली। बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा को राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। यह पुरस्कार मिलने से बेसिक शिक्षा विभाग में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान नई दिल्ली द्वारा वर्चुअल राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शैक्षिक प्रशासन में नवाचारों और गुड्स प्रक्टेसिज के लिए बीएसए गीता वर्मा को केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सुभाष सरकार ने राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया। उन्हें यह पुरस्कार बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में सामुदायिक सहभागिता के जिला समन्वयक अमित कुमार ने बताया कि यह पुरस्कार देश के 36 शिक्षा अधिकारियों को दिया गया। उन्होंने बताया कि बीएसए के नेतृत्व में साल 2019 में नवाचार के रूप में परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करने के लिए आओ जाने क्या सीखा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें विद्यालय स्तर, न्याय पंचायत स्तर, ब्लाक स्तर और जनपद स्तर की परीक्षा में लगभग 50 हजार छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। इस परीक्षा के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं विद्या ज्ञान परीक्षा व नवोदय विद्यालय की परीक्षाओं में लाभ प्राप्त हुआ। इसके अलावा कोविड-19 महामारी के दौरान जनपद में प्रदेश में सबसे पहले परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों ने मोहल्लों में जाकर मोहल्ला क्लास चलाई गई। बीएसए गीता वर्मा ने कहा कि जिले को यह उपलब्धि बेसिक शिक्षा विभाग के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है।

कैराना में ओवरफलो होकर टूटी मामौर झील का पानी

कैराना में ओवरफलो होकर टूटी मामौर झील का पानी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed