फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bridge construction stuck due to tree cutting and no shifting of pillars

पेड़ों का कटान व बिजली के खंभों की शिफ्टिंग न होने से अटका पुल निर्माण

Wed, 27 Apr 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bridge construction stuck due to tree cutting and no shifting of pillars
शामली में मेरठ करनाल हाईवे का निर्माणाधीन बाईपास। - फोटो : SHAMLI
शामली। पूर्वी यमुना नहर की पटरी के किनारे पेड़ों का कटान और बिजली के खंभों की शिफ्टिंग न होने से मेरठ-करनाल हाईवे के बाईपास पर पुल निर्माण में देरी हो रही है। निर्माण एजेंसी को वन विभाग से पेड़ों के कटान की अनुमति नहीं मिली है। पावर कारपोरेशन ने भी बिजली के खंभों की शिफ्टिंग नहीं की।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे का शामली बाईपास टपराना से शुरू होकर सेवापुर, टिटौली, बधेव, मुंडेट कलां, गोहरनी और शामली के जंगल से होता हुआ अंबा विहार के सामने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे में मिल रहा है। 10 किमी लंबाई इस बाईपास को शामली तहसील के पास क्रॉस जंक्शन से जोड़ना प्रस्तावित है। टपराना से लेकर बधेव गांव के पास तक छह किमी काला करने का काम पूरा कर लिया गया है। बधेव, मुंडेट कलां के जंगल में शामली बाईपास की जद में आ रही पूर्वी यमुना नहर पर चार लेन पुल के पिलर खड़े हो चुके है। पूर्वी यमुना नहर के किनारे के पेड़ और बिजली के खंभे आने से पुल निर्माण में देरी हो रही है।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल के शामली बाईपास की निर्माण एजेंसी के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील कुमार ने बताया कि बाईपास का कार्य 31 दिसंबर तक पूरा होना है। मुंडेट, बधेव के जंगल में पूर्वी यमुना नहर पटरी किनारे 15 से लेकर 18 पेड़ और दो बिजली के खंभे आ रहे है। निर्माण एजेंसी को अभी तक पेड़ों के कटान की अनुमति न मिलने और बिजली के खंभों की शिफ्टिंग न होने से पुल निर्माण का कार्य अधर में लटका पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed