{"_id":"61a7c005a56f7f5e68627f12","slug":"bride-and-groom-s-side-fight-in-the-procession-shamli-news-mrt567187786","type":"story","status":"publish","title_hn":"चढ़त के दौरान वर और वधू पक्ष के लोगों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चढ़त के दौरान वर और वधू पक्ष के लोगों में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चढ़त के दौरान वर और वधू पक्ष के लोगों में मारपीट
शामली, झिंझाना। शादी में चढ़त में के दौरान बरातियों और घरातियों में संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर लात, घूंसे और धारदार हथियार चले। दुल्हन का चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कुछ बारातियों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों में सुलहनामा कराने के साथ-साथ वधू को विदा कराए जाने की तैयारियां की जा रहीं थीं।
थाना क्षेत्र के गांव ढिंढाली में सतवीर पुत्र खिलारी की बेटी की बुधवार को शादी थी। झिंझाना के मोहल्ला माडीवाला से गोपाल बरात लेकर पहुंचा था। बताया गया कि चढ़त पर नाचते गाते समय वर एवं वधू पक्ष के लोगों में विवाद हो गया। आरोप है कि बरातियों के नशे में होने की वजह से यह विवाद मारपीट में बदल गया। शिकायत पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मारपीट में धारदार हथियार लगने से घायल दुल्हन के चाचा विपिन कश्यप को झिंझाना सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।
खबर लिखे जाने तक दोनों पक्ष के कई लोग ऊन पुलिस की हिरासत में थे। कुछ गणमान्य लोगों के बीच में आने पर आपसी समझौते की उम्मीद जताई जा रही है। दूसरी ओर दुल्हन को भी विदा कराए जाने की तैयारी बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि बरात में शराब पीने के बाद झगड़ा हो गया था। इस घटना में दो लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।