फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Brick kiln accountant dies after tractor overturns into canal and pins him underneath.

Shamli News: नहर में पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से ईंट भट्ठे के मुनीम की मौत

Wed, 07 Oct 2026 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 07 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Brick kiln accountant dies after tractor overturns into canal and pins him underneath.
नहर मे पलटे ट्रैक्टर को निकालने का प्रयास करते ग्रामीण। ग्रामीण
हसनपुर लुहारी (शामली)। मंगलवार दोपहर इस्माइलपुर पुलिया के पास नहर में ट्रैक्टर पलट गया। इसके नीचे ईंट भट्ठा मुनीम अशोक (55) दब गए। वह नहर की पटरी से ट्रैक्टर लेकर बड़गांव जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान के मोहल्ला इकराम निवासी मृतक के भतीजे आशू ने बताया कि अशोक रामपुर मनिहारान स्थित ईंट भट्ठे पर मुनीम थे। मंगलवार को वह ट्रैक्टर लेकर किसी काम से हसनपुर लुहारी गए थे। दोपहर करीब 12 बजे वह नहर की पटरी होते हुए बड़गांव जा रहे थे। इस्माइलपुर पुलिया के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। हादसा होते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नहर में उतरकर अशोक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। इसके बाद जेसीबी की मदद से नहर में पलटे ट्रैक्टर को भी बाहर निकाला गया। जांच अधिकारी थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


खुद करते थे परिवार का पालन-पोषण
अशोक के परिवार में पत्नी सरोज, दो बेटे आशीष और अनुज तथा दो बेटियां आशु और सुधा हैं। अशोक की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। कमाने वाले सदस्य के चले जाने से परिवार के सामने अब दो वक्त की रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed