{"_id":"5f9efd5d8ebc3e9bb5430d06","slug":"br-academy-won-t20-cricket-league-shamli-news-mrt509048868","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआर एकेडमी ने जीती टी-20 क्रिकेट लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआर एकेडमी ने जीती टी-20 क्रिकेट लीग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीआर एकेडमी ने जीती टी-20 क्रिकेट लीग
शामली। मेपल्स एकेडमी में चल रही टी- 20 क्रिकेट लीग का फाइनल मैच बीआर क्रिकेट एकेडमी शामली की टीम ने करण क्रिकेट एकेडमी मेरठ की टीम को हराकर अपने नाम कर लिया। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, भाजपा के जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
रविवार को सहारनपुर रोड स्थित मेपल्स एकेडमी में टी- 20 क्रिकेट मैच का फाइनल करण क्रिकेट एकेडमी मेरठ व बीआर क्रिकेट एकेडमी शामली के बीच खेला गया। करण क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और प्रतिद्वंद्वी टीम के सामने 151 रन का लक्ष्य रखा। अंकित ने 49, उज्ज्वल ने 32 रन का योगदान दिया। बीआर क्रिकेट टीम की ओर से विकास ने तीन और साहिल ने तीन विकेट लिए। विपक्ष में बल्ले बाजी करने उतरी बीआर क्रिकेट एकेडमी ने लक्ष्य को एक ओवर शेष रहते हुए ही हासिल कर लिया और फाइनल मैच अपने नाम किया। बीआर क्रिकेट एकेडमी की ओर से विशू ने 54 और सत्यम ने 46 रन बनाए। करण क्रिकेट एकेडमी की ओर से अबरार ने दो विकेट झटके। विजेता टीम को 21 हजार रुपये एक एक ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। रनरअप टीम को 11 हजार रुपये प्रदान किए गए। बेस्ट बैट्स मैन सत्यम, बेस्ट बॉलर फैज खान, बेस्ट फील्डर अभिषेक को 1100-1100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। संचालन सन्नी सिंह ने किया। इस दौरान भनेड़ा गांव के रामकुमार तोमर, मेपल्स एकेडमी के प्रबंधक मुकेश कुमार संगल, चेयरमैन विपिन संगल व प्रधानाचार्य डा.उत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।