फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bowed down to Baba Saheb

बाबा साहब को किया नमन

Wed, 06 Dec 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Wed, 06 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bowed down to Baba Saheb
शामली में महापरिनिर्वाण दिवस पर कैंडल मार्च निकालते दलित समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
शामली में डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर रविदास मंदिर सेवा समिति के बैनर तले लोगों ने बुधवार शाम को कैंडल मार्च निकाला। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए अजंता चौक बाबा साहब की प्रतिमा पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
ब्लाक रोड स्थित जगजीवनराम पाठशाला में सभा हुई, जिसमें रविदास मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों और अन्य लोगों ने बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा दलित, पिछड़े वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए किए कार्यों को याद किया। बाबा साहब के आदर्श जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही शिक्षित होकर समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया गया। इसके बाद ब्लाक रोड से भैंसवाल रोड, माजरा रोड, एमएसके रोड से हनुमान रोड होते हुए कैंडल मार्च निकाला और अजंता चौक पर पहुंचकर अंबेडकर प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान रविदास मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, चतरपाल सिंह प्रधान, राजकिरण, बाबूराम जयंत, शीतल, अनिल, बीरसैन, कृष्णपाल, हर्ष, दीपक, सुरेंद्र, पंकज, मुकुल, रोहित, सुनील, शुभम, विशाल, प्रमोद निर्वाल, आकाश, मनीष, मनोज, राजेश्वर, विनय, अवनीश, रोबिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वाल्मीकि धर्म समाज ने दी श्रद्धांजलि शामली। वाल्मीकि धर्म समाज की ओर से बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बुधवार को मोहल्ला नंदू प्रसाद में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की सभा हुई। जिलाध्यक्ष दिनेश गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता बाबा साहेब के जयघोष करते हुए शहर के अंजता चौक स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। माल्यार्पण कर बाबा साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान सोमदत्त गहलोत, प्रदीप मायूस, घनश्याम पारचा, संतोष बिडला, महेंद्र भूषण धवन, देवेंद्र धींगान, मुकेश धवन, हंसराज पारचा, मनीष गहलोत, राकेश गहलोत, धीरज पारचा, दीपक बिडला, राजन पाहीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed