फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bovine died in Chitravada due to cold

ठंड से तितरवाड़ा में गोवंश की मौत

Fri, 06 Dec 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bovine died in Chitravada due to cold
कैराना। तितरवाड़ा में सर्दी के कारण एक गोवंश की मौत हो गई, जो सड़क किनारे पड़ी रही। जिसको ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद गड्ढा खोदकर दबा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव तीतरवाड़ा में सड़क किनारे सुबह के समय एक गाय मृत अवस्था में पड़ी रही। ग्रामीण अंकुर कुमार शर्मा ने बताया कि गांव तीतरवाड़ा में काफी संख्या में बेसहारा गोवंश घूमते हैं। जो किसानों की फसलों को भी बर्बाद कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह ठंड के कारण एक गोवंश की मौत हो गई। जिसको उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से गड्ढे में दबाया हैं। उन्होंने कहा कि उनके गांव में एक अस्थाई गोशाला की आवश्यकता हैं। उनके द्वारा कई बार अधिकारियों को मामले से अवगत कराया जा चुका हैं, लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाई है। उधर मुख्य पशु चिकित्सक डॉ. लोकेश अग्रवाल ने बताया कि वो जांच कराएंगे। शनिवार को इसी मामले पर डीएम ने बैठक बुलाई है। कुछ ग्रामीण भी अपने गोवंशों को लावारिस छोड़ देते है। लेखपालों के पास पालतू गोवंशों का डाटा है। इनके डाटा के हिसाब से जांच कराई जाएगी कि उनके गोवंश कहां गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed