फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Both the cousins could not understand the depth of the canal

नहर की गहराई भांप नहीं पाए दोनों चचेरे भाई

Sat, 14 May 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Both the cousins could not understand the depth of the canal
शामली : कांधला निवासी बिलाल का फाइल फोटो - फोटो : SHAMLI
कांधला (शामली)। भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए दोस्तों संग नहाने गए दो चचेरे भाई पूर्वी यमुना नहर की गहराई भांप नहीं पाए। अन्य लोगों को नहर के पुल से छलांग लगाते देख वह भी नहर में कूद गए। देखते ही देखते पानी की धारा में समा गए।
विज्ञापन

बिलाल के भाई साहिल ने बताया कि दोनों चचेरे भाई शाम के समय घर में गर्मी अधिक होने के कारण नहर पुल पर नहाने के लिए कह कर गए थे। दोनों वहां पर नाचे समय पुल के नीचे अधिक गहराई होने के कारण वापस नहीं निकल पाए और डूब गए। दोनों के पिता मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। किसी तरह से मेहनत कर परिजन दोनों को शिक्षा ग्रहण करा रहे थे। बिलाल कक्षा-10 और अय्यूब कक्षा-9 में पढ़ाई करता था।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों की तत्परता भी नहीं बचा सकी जान
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। खंद्रावली चौकी पर तैनात कांस्टेबल राजदीप नागर ने अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर नहर में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन करते हुए दोनों को बाहर निकाला। परिजन आनन-फानन में पुलिस की गाड़ी में दोनों किशोरों को लेकर शामली अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों किशोरों की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं हादसे
24 अप्रैल 2022 चौसाना क्षेत्र में यमुना में डूबने से दो भाईयों की मौत।
1 मई 2022 को गोहरनी के जंगल में पूर्वी यमुना नहर में डूबने से युवक की मौत।
22 अक्टूबर 2021 भैंसवाल के निकट पूर्वी यमुना नहर में डूबने से दो मासूमों की मौत।
18 अगस्त 2021 को इस्सोपुर खुरगान निवासी किसान की यमुना में डूबने से मौत।
18 जुलाई 2021 को कैराना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के लिए गए हरियाणा के इंजीनियर की मौत।
13 फरवरी 2021 को चौसाना निवासी किसान की डूबने से मौत, भाई बाल-बाल बचा।
19 जुलाई 2020 कैराना क्षेत्र में यमुना में तीन किशोरों की डूबने से मौत।
15 सितंबर 2019 कैराना क्षेत्र में एक ही परिवार के छह लोगों की डूबने से मौत।
24 मई 2019 बिड़ौली क्षेत्र में किशोरी की यमुना में डूबने से मौत।

शामली : कांधला  निवासी बिलाल का फाइल फोटो।

शामली : कांधला निवासी बिलाल का फाइल फोटो।- फोटो : SHAMLI

शामली : कांधला नहर में किशोर के डूबने के बाद विलाप करते परिजन।

शामली : कांधला नहर में किशोर के डूबने के बाद विलाप करते परिजन।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed