{"_id":"632df9d4a0ac163e502763e0","slug":"both-the-accused-absconding-from-the-lockup-arrested-in-24-hours-shamli-news-mrt6065836187","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवालात से फरार दोनों आरोपी 24 घंटे में फिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवालात से फरार दोनों आरोपी 24 घंटे में फिर गिरफ्तार
विज्ञापन
चौसाना चौकी पुलिस की हवालात से हुए थे फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। झिंझाना थाने की चौसाना चौकी पुलिस की हवालात से हुए फरार दोनों आरोपियों को पुलिस और एसओजी ने 24 घंटे में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उनके विरुद्ध पुलिस हिरासत से फरार होने का मामला दर्ज कर चालान कर दिया।
चौसाना चौकी पुलिस ने बुधवार रात लूट की योजना बनाने के आरोप में गुफरान निवासी गांव चौसाना और रहीस उर्फ काला निवासी माहीकोटा थाना नागल जिला सहारनपुर हाल पता गांव कुंडा थाना गंगोह जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने रात में दोनों आरोपियों को हवालात में बंद किया था। दोनों आरोपी बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे हवालात से फरार हो गए थे। एसपी अभिषेक ने इस मामले में लापरवाही बरतने पर ड्यूटी पर तैनात सिपाही योगेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया था।
उन्होंने फरार दोनों आरोपियों व सिपाही के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एसपी ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर सीओ कैराना अमरदीप मौर्य के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया था। एसपी अभिषेक ने शुक्रवार को बताया कि चौसाना चौकी की हवालात से फरार हुए दोनों आरोपियों को पुलिस व एसओजी की टीम ने 24 घंटे के अंदर फिर से गिरफ्तार कर लिया है। उनके विरुद्ध पुलिस हिरासत से फरार होने का मामला दर्ज कर चालान कर दिया है।