फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Both sides met CO in Buchakhedi case

बुच्चाखेड़ी प्रकरण में दोनों पक्ष सीओ से मिले

Sun, 13 Feb 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Both sides met CO in Buchakhedi case
कैराना। दो दिन पहले गांव बुच्चाखेड़ी में हुए झगड़े के मामले में रविवार को दोनों पक्षों ने सीओ से मिलकर एक-दूसरे के विरुद्ध तहरीर दी। सीओ ने सोमवार को दोनो पक्षों के साथ बैठक करके समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात गांव बुच्चाखेड़ी में सुंदर और सुभाष के परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई थी। मामले में पुलिस ने सोनू व विक्की को गिरफ्तार करके शांति भंग में चालान कर दिया था। शनिवार को सोनू ने एसपी को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि एसएसआई ने उसे थर्ड डिग्री दी। जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। एसपी ने मामले की जांच सीओ जितेंद्र कुमार को सौंप दी थी। रविवार को बुच्चाखेड़ी निवासी सोनू ने सीओ जितेंद्र कुमार को तहरीर दी। बताया कि उसके सुभाष आदि के ऊपर ढाई लाख रुपये उधार थे। शुक्रवार को जब वह अपने रुपये वापस मांगने गया तो दूसरे पक्ष ने उसके साथ मारपीट की। इसके कुछ देर बाद कश्यप पक्ष के लोग ग्राम प्रधान के पति आजाद सिंह कश्यप के साथ सीओ जितेंद्र कुमार से मिले। तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग उनके साथ मारपीट करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed