{"_id":"01f91dc49a2ae2b2f056c42f08fafde8","slug":"both-girls-also-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों बच्चियों ने भी दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों बच्चियों ने भी दम तोड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Sun, 01 Nov 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। कसौंदी की फली खाने से गंभीर हालत में मेरठ के प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराई गई दोनों बच्चियों ने भी दम तोड़ दिया। इनमें एक बच्ची की मौत शुक्रवार की रात हुई, तो दूसरी की मौत शनिवार को हो गई। इससे पूर्व एक बच्ची की मौत पहले ही हो चुकी है। तीन बच्चियों की मौत से परिवारों में मातम पसरा है।
कांधला के नई बस्ती निवासी दिलशाद रुड़की के गांव लंढौरा स्थित भट्ठे पर अपने भाई मेहरबान के साथ रहकर मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार की दोपहर के समय उसकी दो बेटियों पांच वर्षीय मंतसरा व सात वर्षीय सायरा तथा भाई मेहरबान की बेटी नौ वर्षीय सुहाना ने भट्ठे के पास से ही कसौंदी की फली खा ली थी, जिससे तीनों बच्चियों की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने तीनों बच्चियों को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां दिलशाद की बेटी मंतसरा की घटना वाले दिन ही मौत हो गई, जबकि सायरा व सुहाना की हालत बिगड़ने पर दोनों को मेरठ के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।
परिजनों के मुताबिक शुक्रवार रात में सुहाना की हालत बिगड़ गई, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे और गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक कर दिया। इसके थोड़ी देर बाद ही परिजनों को सायरा की भी हालत गंभीर होने की सूचना मिली। परिजन मेरठ के लिए चल पड़े, जहां देर शाम सायरा ने भी दम तोड़ दिया। परिवार में एक साथ तीन बच्चियों की मौत से कोहराम मचा हुआ है।