{"_id":"13d140927e945de8dd6e4cff18553ce2","slug":"board-inspectors-will-test-chamber-credentials-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों के बनेंगे परिचय पत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों के बनेंगे परिचय पत्र
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 26 Jan 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं में परिचय पत्र वाले शिक्षकों की ही कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके लिए विद्यालयों में शिक्षकों के परिचय पत्र बनवाने के आदेश दिए गए हैं। इन परिचय पत्रों को प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित किया जाएगा।
जो शिक्षक बोर्ड परीक्षाओं में ड्यूटी करते हैं, उन्हें अब परिचय पत्र रखना होगा। इस संबंध में आदेश जारी हो गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को इस संबंध में पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया है कि जिन शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाई जाएगी। उनके पास फोटो युक्त परिचय पत्र होना जरूरी है।
इस परिचय में शिक्षक का नाम, विद्यालय का नाम, पढ़ाए जाने वाले विषय का नाम व शैक्षिक योग्यता आदि का पूर्ण विवरण होगा। यह परिचय स्कूलों में सफेद बेस पर नीले अक्षरों में बनाया जाएगा। साथ ही इसके प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित कर प्रतिहस्ताक्षरित कराना अनिवार्य है। इसके अलावा विद्यालय के नियमित शिक्षकों के नाम, शैक्षिक योग्यता, पढ़ाने वाले विषय की सूची भी जिला विद्यालय निरीक्षक ने कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।