फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Board exams will be under strict monitoring, voice recorders will be installed

कड़ी निगरानी में होंगी बोर्ड परीक्षाएं, लगेंगे वॉयस रिकार्डर

Wed, 16 Mar 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Board exams will be under strict monitoring, voice recorders will be installed
कड़ी निगरानी में होंगी बोर्ड परीक्षाएं, लगेंगे वॉयस रिकार्डर
विज्ञापन

शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा की निगरानी के लिए प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो सीसीटीवी कैमरे वायस रिकार्डर के साथ लगाए जाएंगे। बोर्ड ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को सीसीटीवी कैमरे लगाकर व्यवस्था करने के निर्देेश दिए हैं।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 24 मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल तक चलेंगी। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड ने परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराए जाने के निर्देश पहले से ही दिए हुए हैं। जिसमें अभी तक प्रत्येक कक्ष में आगे की तरफ एक सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था, वायस रिकार्डर नहीं होता था, लेकिन इस बार बोर्ड ने प्रत्येक कक्ष में दो सीसीटीवी कैमरे आगे व पीछे वायस रिकार्डर के साथ लगाने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड का मानना है कि आगे व पीछे सीसीटीवी कैमरा लगने और साथ में वॉयस रिकार्डर होने से परीक्षा पूरी तरह से नकलविहीन होने के साथ पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सकेगी। बोर्ड ने सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि शासन ने बोर्ड परीक्षा में प्रत्येक कक्ष में आगे व पीछे दो सीसीटीवी कैमरे वायस रिकार्डर के साथ लगाए जाने के निर्देश जारी किए हैं। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को शासन के दिशा निर्देशों से अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed