फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Blast in parcel kept in BJP worker's shop

भाजपा कार्यकर्ता की दुकान में रखे पार्सल में विस्फोट

Wed, 15 Sep 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Blast in parcel kept in BJP worker's shop
चौसाना में पुलिस चौकी के सामने इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान में अज्ञात पार्सल में विस्फोट होने के ब? - फोटो : SHAMLI
भाजपा कार्यकर्ता की दुकान में रखे पार्सल में विस्फोट
विज्ञापन

चौसाना (शामली)। पुलिस चौकी के सामने भाजपा कार्यकर्ता की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में रखे पार्सल में मंगलवार शाम जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे चारों तरफ धुआं फैल गया। धमाके की आवाज से आसपास के दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।
चौसाना पुलिस चौकी के सामने भाजपा के बूथ अध्यक्ष कंवरपाल उर्फ घूसू की युवराज इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान है। मंगलवार शाम चार बजे एक युवक एलईडी बल्ब के रेट की जानकारी लेने के लिए पहुंचा। उसके बाद दूसरा युवक आया और दुकान में थैला रखकर बाजार से सामान लेकर आने की बात कहकर चला गया। उसके जाने के बाद थैले में जोरदार विस्फोट हो गया और आसपास के व्यापारी दुकानों से बाहर निकलकर भागे। धमाके की आवाज सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को मौके से हटाकर आसपास बिखरे सामान की जांच की। हालांकि धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के दौरान दुकान का मालिक कंवरपाल व एक छोटा बच्चा आशीष बैठा हुआ था।
विज्ञापन

विस्फोट के बाद पुलिस ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद सीओ मौके पर पहुंचे। बाद में मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए और फोटोग्राफी की। मौके से लोहे का डिब्बा, कांच के टुकड़े व रूई और सुतली बरामद हुई, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस इसे देसी बम मानकर जांच में जुटी है। पुलिस ने विस्फोटक स्थल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बाद में एसपी सुकीर्ति माधव भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित से घटना की जानकारी ली। दुकान मालिक कंवरपाल का कहना है कि वह चौसाना से ही भाजपा का बूथ अध्यक्ष है। उसने अलग-अलग हिंदू संगठनों के लिए भी काम किया है। किसी ने उसे नुकसान पहुंचाने के मकसद से इस घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही पुलिस
विस्फोट के बाद एक अलग टीम को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एकत्र करने को लगाया गया है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि कुछ संदिग्ध चेहरे सामने आए हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। इस घटना के प्रत्येक पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस प्रथमदृष्टया देशी बम में विस्फोट मानकर जांच कर रही है। धमाका स्थल से मिले सामान को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि किसी नौसिखिये ने बम बनाया और दुकान पर रख दिया।

चौसाना में पुलिस चौकी के सामने  इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान में  अज्ञात पार्सल में विस्फोट  होने के ब?

चौसाना में पुलिस चौकी के सामने इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान में अज्ञात पार्सल में विस्फोट होने के ब?- फोटो : SHAMLI

शामली जिले के चौसाना में पुलिस चौकी के सामने  इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में रखे पार्सल में विस्फोट

शामली जिले के चौसाना में पुलिस चौकी के सामने इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में रखे पार्सल में विस्फोट - फोटो : SHAMLI

चौसाना में पुलिस चौकी के सामने  इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान में  अज्ञात पार्सल में विस्फोट  होने के ब?

चौसाना में पुलिस चौकी के सामने इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान में अज्ञात पार्सल में विस्फोट होने के ब?- फोटो : SHAMLI

मंगलवार को शामली जिले के चौसाना में पुलिस चौकी के सामने  इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में पार्सल में व

मंगलवार को शामली जिले के चौसाना में पुलिस चौकी के सामने इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में पार्सल में व- फोटो : SHAMLI

चौसाना में पुलिस चौकी के सामने  इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान में  अज्ञात पार्सल में विस्फोट  होने के ब?

चौसाना में पुलिस चौकी के सामने इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान में अज्ञात पार्सल में विस्फोट होने के ब?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed