शामली। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर पालिका सभागार में बैठक कर लखनऊ में 26 नवंबर को होने वाले ट्रैक्टर मार्च की तैयारियों पर चर्चा की।
बैठक में जिला प्रभारी धीरज लाटियान का स्वागत किया गया। लखनऊ के धरना-प्रदर्शन और ट्रैक्टर मार्च को सफल बनाने का आह्वान किया गया। साथ ही बिजली के बिलों और नलकूपों पर जबरन लगाए जा रहे मीटर लगाए जाने का विरोध किया गया। बैठक के बाद भाकियू कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम से मिले और भैंसानी इस्लामपुर में बन रहे अंडरपास की ऊंचाई 14 फुट से बढ़ाकर 20 फुट किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अंडरपास की ऊंचाई कम होने से किसानों के भूस आदि के वाहन फंस जाएंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान, गुड्डू बनत, योगेंद्र पंवार, गय्यूर हसन, आशीष चौधरी, पुष्कर सैनी, ब्रह्मपाल नाला, मुक्कमिल पहलवान, मुनव्वर राणा आदि मौजूद रहे। संवाद

शामली कलक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता।- फोटो : SHAMLI