फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP workers' training camp in five sessions

भाजपा कार्यकर्ताओं का चला पांच सत्रो में चला प्रशिक्षण शिविर

Thu, 18 Jul 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
BJP workers' training camp in five sessions
शामली सेन्टआरसी स्कूल में आयोजित बैठक में भाग लेते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
भाजपा कार्यकर्ताओं का पांच सत्रों में चला प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन

शामली। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में पार्टी का इतिहास समझाया गया। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा अपने अतीत को नहीं भूलती है। पार्टी अतीत को याद करके आगे बढ़ रही है।

बुधवार को भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर का प्रथम सत्र का शुभारंभ भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीचंद शर्मा ने किया। उन्होंने पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डाला। दूसरे सत्र में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र शर्मा ने नए भारत के निर्माण में भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका विचार प्रकट किए। प्रधानमंत्री की योजनाओं को विस्तार से अवगत कराया। तीसरे सत्र में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय कुमार ने प्रत्येक बूथ पर नीम-पीपल, जामुन, आम, बड़ आदि के पांच पौधे लगाने का आह्वान किया। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विमल शर्मा, ने विचार व्यक्त किए। समापन सत्र पर क्षेत्रीय मंत्री हरीश ठाकुर ने 20, 21 22, जुलाई को बूथ चलो अभियान के तहत नए सदस्य बनाने पर जोर दिया। सदस्यता अभियान 11 अगस्त तक चलेगा। 12 अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक क्षेत्र में नए सदस्य को पार्टी से जोड़ना है। इस मौके पर भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, रामजीलाल कश्यप, डाक्टर मनोज शर्मा, राजेंद्र सिंह, नीरज उपाध्याय, दामोदर सैनी, राजन बत्रा,अभय तोमर, रवि गोयल,सतेंद्र तोमर, आंनद पुंडीर मौजूद रहे।इसमौके पर शामलीनगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमेन अरविंद संगल की ओर से स्मृति चिह्न भेट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed