फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP leaders came to meet the review returned from Ukraine

यूक्रेन से लौटी समीक्षा से मिलने पहुंचे बीजेपी नेता

Fri, 04 Mar 2022 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders came to meet the review returned from Ukraine
कैराना में यूक्रेन से लौटी छात्रा समीक्षा से बात करते भाजपा नेता। - फोटो : SHAMLI
यूक्रेन से लौटी समीक्षा से मिलने पहुंचे बीजेपी नेता
विज्ञापन

कैराना। नगर के मोहल्ला पीपलोतला निवासी एमबीबीएस की छात्रा समीक्षा गौतम बृहस्पतिवार को घर पर लौट आई थी। शुक्रवार को कैराना विधानसभा प्रभारी विनीत शारदा, बीजेपी प्रत्याशी मृगांका सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान, जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर व भाजपा महिला नेता रूबी चौधरी, शक्ति सिंघल व अवधेश मित्तल छात्रा के आवास पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने समीक्षा गौतम से मिलकर उसे बधाई दी। सभी ने छात्रा से यूक्रेन से वापस आने के दौरान रास्ते के अनुभव की भी जानकारी ली। समीक्षा ने कहा कि हालात सामान्य होने पर यूक्रेन में दोबारा मेडिकल की शिक्षा हासिल करने जाऊंगी और डॉक्टर बनकर रहूंगी। विनीत शारदा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी छात्रों से कहा है कि आने वाले समय में भारत में ही दूसरे देशों के मुकाबले मेडिकल की शिक्षा सस्ती होगी।
शेल्टर होम में फंसी अंजलि, नहीं मिल रही फ्लाइट
कैराना। नगर के मोहल्ला आलदरम्यान निवासी बिट्टू पाहिवाल की बेटी अंजलि पाहिवाल कीव से निकलकर हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पहुंच गई है। दो दिन से वह फ्लाइट का इंतजार कर रही है। उसने साथियों के साथ एक होटल में किराए पर कमरा लिया। जो खाली कर दिया है। भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने उन्हें शेल्टर होम में जाने को कहा है। अब वह शेल्टर होम में ही रह रहे हैं।
विज्ञापन

छात्रा ने बताया कि जहां पर खाने-पीने की अच्छी व्यवस्था नहीं है। अब तो केवल दूतावास की ओर से आने वाले संदेश का इंतजार है। उनके पास पैसे भी कम बचे हैं, जिस कारण उनकी समस्या बढ़ती जा रही है। अंजलि के घर बीजेपी नेता विनीत शारदा, भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान आदि पहुंचे। बीजेपी नेताओं ने वीडियो कॉलिंग के जरिये छात्रा अंजलि से बात की। छात्रा ने कहा कि वह और देश के हजारों छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। उनको जल्द से जल्द निकाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 घंटे तक जाम में फंसी रही हिमांशु की बस
कैराना। पिछले दो दिन से हंगरी से करीब 50 किलोमीटर पहले उजोगोर्डो यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में फंसा हिमांशु चौहान बृहस्पतिवार शाम बस से हंगरी एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ। लेकिन हंगरी बॉर्डर पर पहुंचने के बाद करीब 14 घंटे तक उनकी बस जाम में फंसी रही। हिमांशु ने बताया कि सभी बसों की चेकिंग करने के बाद ही बॉर्डर क्रॉस करने दिया जा रहा है। किसी को भी बस से नीचे उतरने की अनुमति नहीं है। दोपहर करीब 12 बजे उनकी बस हंगरी में प्रवेश कर गई। छात्र के बड़े भाई रजत चौहान ने कहा कि यूक्रेन से निकलने के बाद रास्ते में उसके भाई व अन्य छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भयंकर ठंड में भूखे प्यासे छात्र सफर करने को मजबूर हैं। उन्होंने भारत सरकार से अपील की है कि जल्द से जल्द सभी छात्रों को उनके घर पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed