फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP leader said, government's intentions are not bad

Shamli News: भाजपा नेता बोले, सरकार की मंशा खराब नहीं

Mon, 20 Nov 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 20 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
BJP leader said, government's intentions are not bad
शामली शुगर मिल में किसानो की पंचायत में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान के बयान के  बाद
शामली। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर मिल परिसर में चार घंटे तक किसानों की महापंचायत चली। महापंचायत में रहे भाजपा नेता मनीष चौहान के सरकार की मंशा खराब नहीं होने की बात मंच से कहने पर किसान भड़क गए। गुस्साएं किसानों ने काफी देर तक हंगामा किया। बाद में किसान नेताओं और सर्व खाप चौधरियों ने किसी तरह किसानों को शांत कराया।
विज्ञापन

भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान ने कहा कि किसान एक हैं और किसानों को बेइज्जत करके नहीं उठने दिया जाएगा। सरकार से बात हुई है। सरकार की मंशा किसानों के प्रति खराब नहीं है। मक्कारी मिल मालिक की है न की सरकार की। इतना सुनते ही महापंचायत में बैठे किसान भड़क गए। किसानों ने कहा कि यदि सरकार की मंशा खराब नहीं हुई तो आज तक किसानों की समस्या का समाधान क्यों नहीं किया? तुम तीन माह बाद क्यों धरने पर पहुंचे हो। हंगामा होने पर सर्वखाप चौधरियों और किसान नेताओं ने किसी तरह किसानों को शांत कराया। कहा कि यदि कोई नेता समर्थन देने के लिए आ रहा है तो यह अच्छी बात है। किसान नेताओं ने मंच से मनीष चौहान से किसानों के विरोध करने पर माफी भी मांगी। विरोध के बाद दूसरी बार संबाेधन में मनीष चौहान ने कहा कि किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल मेरे साथ लखनऊ चले, गन्ना मंत्री और अन्य से मिलकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने सरकार को कोसा, सदन में उठाने का आश्वासन
महापंचायत में विधायक अशरफ अली ने किसानों के लिए सरकार से पांच हजार करोड़ का कोष बनाने की मांग की गई थी, ताकि मिल बकाया भुगतान नहीं करें तो उन्हें कोष से रुपया दिया जा सके। कहा कि बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा सदन में उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि प्रशासन ने यदि धरने को जबरदस्ती उठाने का प्रयास किया तो पूरे यूपी का किसान शामली में होगा। कहा कि विधानसभा के साथ-साथ सदन में भी बकाया गन्ना भुगतान का मामला उठाया जाएगा। सदन को नहीं चलने दिया जाएगा। कहा कि भुगतान नहीं करने पर किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। सर्व खाप चौधरी बाबा संजय कालखंडे और संजीव शास्त्री ने कहा कि किसान एक है और एक रहेंगे। यदि जल्द बकाया भुगतान नहीं किया तो प्रशासन और मिल अधिकारियों को इसके भयंकर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। सपा नेता सुधीर पंवार ने कहा कि सपा पूरी तरह से किसानों के साथ है। 14 दिनों में भुगतान का कानूनी प्रावधान होने के बाद भी सरकार किसानों को 14 महीने के बाद भी भुगतान कराने में सक्षम नहीं है। सरकार को इस साल के गन्ने के डायवर्जन का प्रबंध करना चाहिए। संजीव सिलावर ने कहा कि मिल को तभी चलने दिया जाएगा जब तक बकाया भुगतान सभी किसानों के खातों में डाल दिया जाएगा।
महापंचायत में यह रहे शामिल
महापंचायत में बाबा श्याम सिंह, बाबा शोकिंद्र, मा. संजीव कुमार सिलावर, बाबूराम, बाबा जयवीर सिंह, देवेंद्र मलिक, तेजपाल मलिक, मिंटू कुमार, सोराम प्रधान, भाकियू के जिलाध्यक्ष कालिंदर मलिक, प्रदेश महासचिव कपिल खाटियान, आशीष चौधरी, मेरठ से आए पंकज सिरोही, प्रधान ईश्वर, बागपत से किसान नेता विनोद खेड़ा, जसबीर सिंह, नरेश कुमार, मा. सुरेश राणा आदि मौजूद रहे।

बार-बार बिजली गुल होने पर हुई परेशानी
महापंचायत के दौरान बार-बार बिजली आपूर्ति गुल हो रही थी, जिसके कारण लाउडस्पीकर में किसान वक्ताओं की आवाज नहीं सुन पा रहे थे। मनीष चौहान और अन्य ने बिना माइक के ही कुछ देर के लिए संबोधन किया।

सभी दलों के नेता मंच पर आए नजर
किसानों की महापंचायत में सभी दलों के नेता भी समर्थन देने के लिए पहुंचे। सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, सुधीर पंवार, रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी, अशरफ अली, भाजपा नेता मनीष चौहान आदि मंच पर नजर आए।

शामली  शुगर मिल में किसानो की पंचायत में पूर्व जिला पंचायत  अध्यक्ष मनीष चौहान  के बयान के  बाद

शामली शुगर मिल में किसानो की पंचायत में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान के बयान के  बाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed