फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP keeps democracy alive fast

भाजपाइयों ने रखा लोकतंत्र बचाओ उपवास

Thu, 12 Apr 2018 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Thu, 12 Apr 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
BJP keeps democracy alive fast
शामली में चौधरी चरण सिंह पार्क में उपवास पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शामली में भी मेरठ से भाजपा की राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम के नेतृत्व में भाजपाइयों ने लोकतंत्र बचाओ उपवास रखा। संसद में कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा गतिरोध उत्पन्न करने पर रोष प्रकट किया गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को शामली में धीमानपुरा रेलवे क्रासिंग के पास पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पार्क में भाजपा नेता लोकतंत्र बचाओ उपवास पर बैठे। राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम ने कहा कि देश हित में संसद की कार्यवाही सुचारु रूप से चलनी जरूरी है, लेकिन कांग्रेस और विपक्षी दलों के सांसद लगातार गतिरोध उत्पन्न करते हैं। इस वजह से महत्वपूर्ण बिल भी लटक जाते हैं। शामली से भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए विपक्षी दलों का यह रवैया देशहित में नहीं है। जनता ने उन्हें चुनकर संसद में इसीलिए भेजा, ताकि जनहित की योजनाएं बनाई जा सकें, लेकिन विपक्ष अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाकर सिर्फ संसद की कार्यवाही में बाधा उत्पन्न करता है। उपवास कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार ने और संचालन आनंद पुंडीर ने किया। इस दौरान डाक्टर रामजीलाल कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी, अरविंद संगल, रमेश गौड़, सतेंद्र तोमर, अजय संगल, शशि अरोरा, विशेष सरोहा, पूनम राणा, अभय तोमर, सूर्यवीर सिंह, कुलदीप सिंह, सुधीर कुमार, डाक्टर विपिन कौशिक, रवि गोयल, सुशील कुमार, राजकुमार शर्मा, भूपेंद्र, धनपाल सिंह, नरेश सैनी, पुनीत द्विवेदी, संगीता जिंदल, पवन बजरंगी, सुनील अरोरा, हरीश धवन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
14 अप्रैल को भाजयुमो निकालेगी बाइक रैली शामली। भाजपा कार्यालय पर बृहस्पतिवार को भाजयुमो की बैठक हुई। संयोजक पुनीत द्विवेदी और जिला प्रवासी रोहन त्यागी ने बताया कि 14 अप्रैल को डाक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती पर पूरे प्रदेश में बाइक रैली निकाली जाएंगी। बाइक रैली का संयोजक नीरज जाटव, पंकज कश्यप और विनीत मलिक को बनाया गया है। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बाइक रैली का शिवचौक पर पहुंचकर समापन होगा। इस दौरान अमित विश्वकर्मा, रवि कश्यप, नितिन गोयल, रवि विश्वकर्मा, मनीष भटनागर, गौरव गर्ग, अनुज संगल और आयुष भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed