फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP increased inflation and unemployment: Sudhir Panwar

भाजपा ने महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाई: सुधीर पंवार

Thu, 02 Sep 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
BJP increased inflation and unemployment: Sudhir Panwar
बाबरी में सपा की साईकिल रैली को झंडी दिखाते सपा नेता डॉ सुधीर पंवार - फोटो : SHAMLI
शामली। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी साइकिल यात्रा का आयोजन किया। साइकिल यात्रा बाबरी से शुरू होकर बुटराड़ा, कास्सोपुर, खानपुर, हाथी करौंदा, तलबा माजरा, खेड़ी बैरागी, फतेहपुर होते हुए बंतीखेड़ा पहुंची। बंतीखेड़ा में खिलाड़ी अहसान को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ में मेडल मिलने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सभा में वरिष्ठ नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए साइकिल यात्रा प्रारंभ से ही प्रभावी माध्यम रहा है। प्रदेश की राजनीति और जनता के स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए देर-सवेर सभी को साइकिल चलानी पड़ेगी। अशोक चौधरी जिलाध्यक्ष ने संबोधन में कहा कि महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाने वाली इस सरकार को जनता ने चुनाव हराने का मन बना लिया है। शरीफ अहमद पलठेडी ने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादी पार्टी के विकास कार्यों को ही पूरा नहीं करा पाई है।
विज्ञापन

बिजेंद्र चौधरी ने भाजपा सरकार में किसानों की बदहाली गिनाते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि किसान इस सरकार को चुनावों में बाहर का रास्ता दिखाए। सभा का संचालन डॉ. अहसान राणा ने किया। साइकिल यात्रा में महीपाल सिंह, विलायत खां, राशिद चौधरी, इरफान बाबरी, रहमान राणा, सच्चू प्रधान, नईम राव, भूपेंद्र चौधरी, डॉ. अनुज पंवार, संजय उपाध्याय, विनीत रोड, विपिन सैनी, अनुज कश्यप, युसूफ पुंडीर रहमत शाह अजहर खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed