फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP government treated criminals

भाजपा सरकार ने बदमाशों का इलाज करा दिया

Fri, 25 May 2018 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Fri, 25 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
BJP government treated criminals
policital - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली।  प्रदेश के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि एक समय था जब शामली जिले में रंगदारी, लूट, छेड़खानी, दुष्कर्म की घटनाएं होती थीं, लेकिन भाजपा सरकार ने गुंडों का इलाज करा दिया है। अब किसी की गुंडागर्दी करने की हिम्मत नहीं।
विज्ञापन


पहले अखबार में दुष्कर्म और रंगदारी सुर्खियां बनता था, लेकिन अब एक लाख तो कभी 50 हजार का इनामी मारा गया छपता है। भाजपा ने शानदार कानून व्यवस्था कायम की है। अब बदमाश जेल में जाने पर जमानत तक कराने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2014-15 और 2015-16 का बकाया भुगतान भी भाजपा सरकार में कराया गया। सरकार की प्राथमिकता समस्त गन्ना आपूर्ति कराना था और  समस्त गन्ना आपूर्ति करा दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मुजफ्फरनगर से सांसद डॉक्टर संजीव बालियान ने भी मंच से कहा कि भाजपा ने हर वर्ग के भले काम किया है। उन्होंने मुजफ्फरनगर के सांप्रदायिक दंगे के मुकदमों की वापसी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के अलावा आंगनबाड़ी, आशा, रसोईमाता के मानदेय बढ़ाए जाने की मांग मंच से की।  


 वहीं, मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव, राज्यमंत्री सुरेश पासी, राज्यमंत्री अतुल गर्ग, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, सांसद कांता कर्दम, पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप, फतेहपुर विधायक चौधरी उदयभान, देवबंद से विधायक कुंवर ब्रजेश सिंह, रामपुर मनिहारन से विधायक देवेंद्र निम, शामली से विधायक तेजेंद्र निर्वाल, मुजफ्फरनगर से विधायक कपिलदेव अग्रवाल, विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही, राज्य महिला आयोग की सदस्य डाक्टर प्रियंवदा तोमर, भाजपा प्रदेश मंत्री विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, कृष्णमुरारी विश्वकर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed