फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP doesn't want to contest elections with Yogi's face: Sanjay Singh

योगी के चेहरे के साथ चुनाव नहीं लड़ना चाहती भाजपा: संजय सिंह

Tue, 28 Dec 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
BJP doesn't want to contest elections with Yogi's face: Sanjay Singh
शामली : आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा में झंडा लहराते राज्यसभा सांसद संजय सिंह। - फोटो : SHAMLI
शामली। आप नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि भाजपा योगी आदित्यनाथ से ही डरी हुई है। उनके चेहरे पर यूपी का चुनाव नहीं लड़ना चाहती। प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगवाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ना चाहती है। असुद्दीन ओवैसी और भाजपा मिलकर खेल रहे हैं। जनता भी सब समझ चुकी है। मंदिर के नाम पर चंदाचोरी करने वाले दूसरों की भक्ति पर सवाल कैसे खड़े कर सकते हैं। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आप की बड़ी जीत हुई है। पूरा देश बदलाव को तैयार हो रहा है और उत्तर प्रदेश की जनता भी सड़ी-गली राजनीति से मुक्ति चाहती है।
विज्ञापन

आप की ओर से झिंझाना रोड स्थित कार्यालय से निकाली गई। संकल्प तिरंगा यात्रा में पहुंचे संजय सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में यह यात्रा निकाली जा रही है। इसका मकसद यह बताना है कि प्रदेश में सरकार बनने पर हम अपने संकल्पों को पूरा करेंगे। फसल बेचने के 24 घंटे के भीतर दाम किसानों के खातों में पहुंचाया जाएगा। 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी और बकाया बिजली बिल माफ होगा। 24 घंटे बिजली देने का काम करेंगे। दस लाख नौकरी हर साल दी जाएंगी और नौकरी न मिलने पर पांच हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देंगे।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा विजय चौक, फव्वारा चौक, वर्मा मार्केट तिराहा, सुभाष चौक होते हुए सिसौली बस स्टैंड पहुंचकर संपन्न हुई। यहां पर शहीद प्रमेंद्र निर्वाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान आप नेता अशोक कमांडो, जिलाध्यक्ष राजेंद्र पहलवान, शामली विधानसभा सीट से प्रत्याशी बिजेंद्र मलिक, थानाभवन से प्रत्याशी अरविंद देशवाल आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed