फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP declared in-charge and convener for civic elections

भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए प्रभारी व संयोजक किए घोषित

Sat, 15 Oct 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
BJP declared in-charge and convener for civic elections
भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए प्रभारी व संयोजक किए घोषित
विज्ञापन

शामली। भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए प्रभारी व संयोजक घोषित कर दिए हैं। जल्द ही भाजपा जिले में चुनावी मोड में नजर आएगी।
भाजपा ने शामली नगर पालिका का चुनाव प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर को बनाया गया। जिला मीडिया सह-प्रभारी अनुराग शर्मा को चुनाव संयोजक नियुक्त किया गया है। कांधला नगर पालिका का प्रभारी क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी को बनाया गया। पूर्व मंडल अध्यक्ष सतवीर वर्मा को चुनाव संयोजक बनाया गया है। कैराना नगर पालिका का चुनाव प्रभारी अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुरेश जैन ऋतुराज को बनाया गया है। किसान मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल चौहान को चुनाव संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सुबोध भारतीय को एलम का संयोजक और रवि गोयल को प्रभारी बनाया गया है। मुकेश शास्त्री को जलालाबाद का संयोजक और रामजीलाल कश्यप को प्रभारी बनाया है। ऊन में उमेश भार्गव को संयोजक और नीरज उपाध्याय को प्रभारी बनाया है। थानाभवन में सतीश तायल को संयोजक और वरुण मलिक को प्रभारी बनाया है। गढ़ीपुख्ता में राजीव तोमर को संयोजक और विनीत बालियान को प्रभारी बनाया है। बनत में राकेश शर्मा को संयोजक और अरविंद कुमार को प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। झिंझाना में राहुल गुप्ता को संयोजक और राहुल जैन को प्रभारी बनाया गया है। जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर का कहना है कि चुनाव में सभी कार्यकर्ता पार्टी की विजय के लिए काम करेंगे। भाजपा निकाय चुनाव में एतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed