फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BIS gave the mantra of standards to district officials

Shamli News: बीआईएस ने जिला अधिकारियों को दिए मानकों के मंत्र

Fri, 05 Sep 2025 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
BIS gave the mantra of standards to district officials
गुणवत्ता और सुरक्षा पर जोर : बीआईएस ने जिला अधिकारियों को दिए मानकों के मंत्र
विज्ञापन



फोटोसंवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों एवं विभागीय कार्मिकों को भारतीय मानकों के प्रति जागरूक करना और उनके कार्यक्षेत्रों में गुणवत्ता व सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बीआईएस मानकों के अनुपालन को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों को भवन निर्माण, सड़क निर्माण, खाद्य सुरक्षा, जल आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य सार्वजनिक हित से जुड़े क्षेत्रों में बीआईएस मानकों की उपयोगिता और आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता बीआईएस के निदेशक सौरभ तिवारी ने सभी विभागों से आग्रह किया कि वे विभागीय क्रय प्रक्रियाओं में आईएसआई मार्क वाले उत्पादों को प्राथमिकता दें, जिससे गुणवत्ता व सुरक्षित सामग्री का उपयोग सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि बीआईएस समय-समय पर विभिन्न सरकारी विभागों के साथ मिलकर मानकों के प्रचार-प्रसार और अनुपालन हेतु कार्यशालाओं का आयोजन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, अपर जिलाधिकारी सत्येन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed