{"_id":"626ed10057fa354e414cbe88","slug":"bike-riding-army-soldier-dies-due-to-entanglement-in-broken-electrical-wire-shamli-news-mrt5868636122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार सेना के जवान की टूटे पड़े विद्युत तार में उलझने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार सेना के जवान की टूटे पड़े विद्युत तार में उलझने से मौत
विज्ञापन
कैराना में मृतक आर्मी के जवान जाबिर की फाइल फोटो।
- फोटो : SHAMLI
कैराना (शामली)। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते बाइक सवार सेना के जवान की टूटे पड़े विद्युत तार में उलझने से मौत हो गई। जबकि दो चचेरे भाई भी गंभीर घायल हो गए। मृतक के भाई की तहरीर पर विद्युत विभाग के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
गांव भूरा निवासी किसान मतलूब का छोटा बेटा 40 वर्षीय जाबिर 15 जम्मू एंड कश्मीर राइफल रेजीमेंट का जवान था। रविवार दोपहर करीब 12 बजे जाबिर अपने चचेरे भाई परवेज व इसरार के साथ बाइक से ईद की खरीदारी करने भूरा से कैराना आ रहा था। हरिश्चंद्र के बाग के पास हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूट कर सड़क से करीब साढ़े 4 फिट की ऊंचाई पर झूल रहा था। जाबिर की गर्दन बिजली के तार से उलझ गई और गति होने के चलते तीनों सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए। बिजली के तार ने जाबिर की गर्दन काट दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पास ही ड्यूटी पर तैनात डायल 112 पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जाबिर की मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर हालत के चलते दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने जाबिर के शव का पंचनामा भर कर पीएम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि मृतक जवान के भाई साबिर की तहरीर पर विद्युत विभाग के विरुद्ध लापरवाही से हुई जवान के मौत के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एक माह पहले छुट्टी पर घर आया था जाबिर
जाबिर की पोस्टिंग फिलहाल जम्मू में थी। रमजान और ईद की छुट्टी मनाने जाबिर 26 मार्च को गांव आया था। किसी को भी अहसास नहीं था कि जाबिर ईद की खुशियां नही मना पाएगा। परिवार की ईद की खुशी मातम में तब्दील हो गई। जाबिर का एक बेटा 4 साल का व दूसरा बेटा सवा साल का है। जाबिर की पत्नी गंगोह में सरकारी स्कूल में टीचर है। जबकि पिता मतलूब किसान है और बड़ा भाई साबिर अधिवक्ता है। ईद से एक दिन पहले ही आर्मी के जवान की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विद्युत विभाग की लापरवाही आई सामने
जाबिर की मौत में विद्युत विभाग की लापरवाही सामने आई है। कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि हादसा होने से एक घंटे पहले ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की सूचना दी थी। लेकिन इसके बाद भी सड़क से तार नहीं हटाया गया। जिस कारण बाइक सवार जवान तार से उलझ गया। मामले में विद्युत विभाग के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के दौरान जिस कर्मचारी का नाम प्रकाश में आएगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
आर्मी यूनिट को दी सूचना
जाबिर की मौत के बाद हलका दरोगा जयकिशोर ने 15 जम्मू एंड कश्मीर राइफल के उड़ी सेक्टर के हेडक्वार्टर को फोन से सूचना दी। दरोगा ने बताया कि आर्मी यूनिट को सूचना दे दी है। वहां विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि
आर्मी के जवान जाबिर की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि का सिलसिला जारी हो गया। एक पोस्ट में जवान का फोटो है और गाना चल रहा है मेनू माफ करिये मां मेरी इस जनम में तेरा हो न पाया, मेनू माफ करिये मां मेरी इस जन्म में तेरे काम न आया।