{"_id":"62c48d0b7763896dfe4a91fd","slug":"bike-rider-killed-in-a-road-accident-shamli-news-mrt595794094","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव गंदेवड़ा के निकट तीतरो रोड पर ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने थाने पर ट्रक चालक के खिलाफ अज्ञात में तहरीर दी गई है।
थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव औरंगाबाद उर्फ गंदेवड़ा निवासी सोनू कुमार ने तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार शाम उसके छोटे भाई दीपक का साला मोनू निवासी गांव हरियाखेड़ा थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर व सत्यम निवासी औरंगाबाद उर्फ गंदेवड़ा गांव के कृष्णपाल की बाइक से किसी काम से तीतरो जा रहे थे। जब वे जलालाबाद-तीतरो मार्ग पर पहुंचे तो पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को थानाभवन सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से मोनू को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर पहुंचने पर चिकित्सकों ने मोनू को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने सोनू की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।