{"_id":"68a4cb7e0a401a01020fb8f7","slug":"bid-of-shops-cancelled-for-the-second-time-shamli-news-c-26-1-sal1002-147895-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दूसरी बार भी दुकानों की बोली निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दूसरी बार भी दुकानों की बोली निरस्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन। कांशीराम कॉलोनी में बनी दस दुकानों की नीलामी दूसरी बार भी निरस्त कर दी गई। इससे बोली दाताओं में भारी निराशा के साथ आक्रोश है।
नगर पंचायत द्वारा निर्मित चरथावल बस स्टैंड कांशीराम कॉलोनी के पास दुकानों की नीलामी 7 अगस्त को होनी थी। दर्जनों लोगों ने निर्धारित शुल्क जमा कर दिया था, लेकिन ऐन मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष की बीमारी का हवाला देकर नीलामी स्थगित कर दी गई। इसके बाद तिथि बदलकर 18 अगस्त तय की गई। सोमवार को भी सुबह से ही इच्छुक बोलीदाता नगर पंचायत में जमा हो गए। करीब तीन दर्जन लोगों ने एक-एक लाख रुपये की जमानत राशि भी जमा करा दी थी। दिनभर इंतजार के बाद देर शाम नगर पंचायत अध्यक्ष राव मुसयदा ने सभागार में नीलामी रद्द करने की घोषणा कर दी और अब बोली 3 सितंबर को कराने की बात कही।
अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने सफाई दी कि सोमवार को मेला गूघाल ठेके की बोली में अधिक समय लग गया, जिसके कारण दुकानों की नीलामी नहीं हो सकी। उधर, नागरिकों का कहना है कि नगर पंचायत में लगातार गुटबाजी और आपसी खींचतान के चलते हर बार विवाद खड़े हो जाते हैं। यही वजह है कि दो बार बोली टल चुकी है और अब तीसरी तिथि तय की गई है।