फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bicycle rider dies in road accident

सड़क हादसे में साइकिल सवार वृद्ध की मौत

Thu, 25 Nov 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bicycle rider dies in road accident
बाबरी। मुजफ्फरनगर-शामली मार्ग पर तलवा माजरा मंदिर के निकट हादसे में 65 वर्षीय साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर धर्म सिंह पुत्र मांगेराम साइकिल पर शामली की ओर से अपने घर तलवा माजरा जा रहा था। तभी मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। जिसमें वृद्ध धर्म सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। जिन्होंने बाबरी थाने में पहुंचकर हंगामा किया। मृतक के भाई ओम सिंह ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करईा है। बाबरी पुलिस ने कार कब्जे में ले कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बिड़ौली चेकपोस्ट के सामने ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत
झिंझाना। करनाल हाईवे पर झिंझाना गुरुद्वारा के पास रहने वाले गुलविंदर चीमा बुधवार की शाम बिड़ौली चेकपोस्ट के पास से कार लेकर निकल रहा था। ख्वाजपुरा निवासी साजिद जैसे ही अपने ट्रैक्टर को लेकर हाईवे पर आया, तो डिवाइडर के कट से निकलते हुए ट्रैक्टर और कार में भिड़ंत हो गई। घटना में कार ड्राइवर साइड से क्षतिग्रस्त हुई है। इस घटना को लेकर चौकी के पास हंगामा हो गया। पुलिस उप निरीक्षक ने बताया कि कट से निकलते हुए ट्रैक्टर और कार में भिड़ंत हो गई थी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed