फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bhartiya Haldhar Kisan Union came in support of MP Brij Bhushan

Shamli News: सांसद बृजभूषण के समर्थन में आई भारतीय हलधर किसान यूनियन

Thu, 18 May 2023 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Bhartiya Haldhar Kisan Union came in support of MP Brij Bhushan
शामली। भारतीय हलधर किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के समर्थन में कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। संगठन के मंडल उपाध्यक्ष ठाकुर अर्जुन सिंह ने कहा कि महिला खिलाड़ियों का दिल्ली में जंतर-मंतर पर 23 दिन से धरना चल रहा है। उन्होंने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए उच्च सक्षम अधिकारी की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित कर कराई जाए। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाए। यदि आरोप झूठे पाए जाते हैं तो धरना देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में आशीष, राजू राणा, सोनू कुमार, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed