{"_id":"62b0bb5ea46aa573432b8f7e","slug":"bharat-bandh-ineffective-passengers-faced-trouble-due-to-train-cancellation-shamli-news-mrt59370540","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद बेअसर: ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को झेलनी पड़ी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद बेअसर: ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को झेलनी पड़ी मुसीबत
विज्ञापन
शामली में सुनसान पड़ा रेलवे स्टेशन।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना के विरोध में भारत बंद का आह्वान जिले में बेअसर रहा। जिले में व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहे। बंद के मद्देनजर दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर सुबह के समय सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली जाने वाली एक पैसेंजर ट्रेन का संचालन हुआ। इसके चलते यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
सोमवार सुबह एकमात्र पैसेंजर ट्रेन सहारनपुर से चलकर शामली 9 बजे पहुंची। यहां से दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसके बाद सभी ट्रेनें रद्द कर दी गईं। शामली से सुबह 6:40 बजे और 7:47 बजे दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन और दिल्ली से चलकर शामली सुबह 10:50 पर और सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को स्थगित करना पड़ा। भारत बंद के मद्देनजर दिल्ली से शामली के लिए नई स्पेशल ट्रेन का संचालन नहीं हो पाया है। उत्तर रेलवे के अफसरों के मुताबिक मंगलवार से दिल्ली से शामली के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा।
बसों में रही मारामारी
कई ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को बसों के जरिए अपने गंतव्य की ओर रवाना होना पड़ा। बसों की कम संख्या के चलते यात्रियों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। कई-कई घंटे यात्री बसों का इंतजार करते रहे। बस आते ही यात्रियों में आपाधापी मची रही।
विज्ञापन
डग्गामार वाहन चालकों ने की कमाई
कई ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को परेशानी हुई। वहीं, डग्गामार वाहन चालकों ने जमकर कमाई की। विभिन्न रूटों पर यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए मनमाना किराया वसूला। इसके बाद भी यात्रियों को वाहनों में भूसे की तरह भरकर यात्रा कराई। मजबूरी में यात्रियों को उनकी मनमानी झेलनी पड़ी।
आज से चलेगी स्पेशल ट्रेन
उत्तर रेलवे के यातायात अधीक्षक सुनील धीमान, शामली रेलवे स्टेशन के अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि भारत बंद के मद्देनजर दिल्ली से शामली के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन उत्तर रेलवे को स्थगित करना पड़ा। यह स्पेशल ट्रेन 01617 मंगलवार सुबह दिल्ली से चलकर शामली दोपहर 11.55 बजे पहुंचेगी। शामली रेलवे स्टेशन से दोपहर 2.20 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। यह स्पेशल ट्रेन हाल्ट को छोड़कर रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।
ये बोले यात्री
मायूस होकर वापस लौटे
बाबरी निवासी सुनीता गुप्ता ने बताया कि उन्हें मायके लक्सर जाना था। ट्रेन रद्द होने पर उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
ट्रेन रद्द होने से यात्रा प्रभावित
इरफान को सामान खरीदने के लिए सहारनपुर जाना था, लेकिन ट्रेन रद्द होने से यात्रा प्रभावित हुई। काफी देर तक वह स्टेशन के बाहर अन्य वाहन का इंतजार करते रहे।
ट्रेन न मिलने से परेशानी
सोहनलाल को अपने बेटे की दवा लेने के लिए चंडीगढ़ जाना था। सहारनपुर से उन्हें दूसरी ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन सहारनपुर के लिए ही ट्रेन नहीं मिली। जिसके चलते काफी परेशानी हुई।
बस में र्हुई परेशानी
सोनू को किसी कार्य के लिए रामपुर मनिहारन जाना था। ट्रेन रद्द होने पर बस से जाने में दिक्कत हुई। बसों में भी काफी भीड़ आ रही थी। जिसके चलते गुरुद्वारा तिराहे पर चालक बिना रोके बस ले जा रहे थे।

ट्रेन रद्द होने पर रेलवे स्टेशन के सामने यात्रियों की भीड़।- फोटो : SHAMLI