{"_id":"68ae05a79b49b961120c3bdc","slug":"bhakiyu-opened-the-way-from-the-damaged-bridge-in-kheda-gadai-shamli-news-c-26-1-sal1002-148393-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: खेड़ागदाई में क्षतिग्रस्त पुल से भाकियू ने खुलवाया रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: खेड़ागदाई में क्षतिग्रस्त पुल से भाकियू ने खुलवाया रास्ता
विज्ञापन
खेड़ागदाई में क्षतिग्रस्त पुल से भाकियू ने खुलवाया रास्ता हल्के वाहनों के आवागमन को मिली मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन। क्षेत्र के गांव यारपुर–खेड़ागदाई के बीच यमुना नहर पर बना पुल बीते सप्ताह दरार और दीवार क्षतिग्रस्त होने से बंद कर दिया गया था। लोक निर्माण विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से पुल पर आवाजाही रोकते हुए बीच में दीवार खड़ी कर दी थी। इससे दर्जनों गांवों के किसानों, मजदूरों और नौकरीपेशा लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। लगातार बढ़ते विरोध को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के हस्तक्षेप के बाद जेसीबी से दीवार हटवाई गई और हल्के वाहनों के लिए रास्ता खोल दिया गया।
पुल बंद होने से लोगों को अपने कार्यस्थल और खेतों तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर लंबा चक्कर काटना पड़ रहा था। किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष नरेश मास्टर ने बताया कि खेतों पर जाने और कामकाज करने वाले किसानों, मजदूरों, महिलाओं और पशुपालकों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
किसान विपिन चौधरी ने कहा कि खेत से चारा लाने और पशुओं की देखभाल में बड़ी समस्या हो रही थी। वहीं किसान अनिल ने बताया कि बाजार से सामान लाने वाले नौकरीपेशा और दिहाड़ी मजदूरों को भी लंबे रास्ते तय करने पड़े। गांव निवासी सत्यवान ने कहा कि बीमार महिला, बच्चे और बुजुर्गों को दवा लाने तक में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
किसानों के बढ़ते विरोध को देखते हुए भाकियू नेताओं ने मौके पर पहुंचकर विभागीय अधिकारियों से बात की। इसके बाद अवर अभियंता (जेई) ईश्वर दत्त ने हल्के वाहनों जैसे दुपहिया, ई-रिक्शा और छोटी गाड़ियों के लिए पुल से जाने की अनुमति दी। जेसीबी से बनाई गई दीवार को हटवाकर रास्ता खोल दिया गया। राहत मिलने पर ग्रामीणों ने यूनियन नेताओं का आभार जताया।
निर्माण विभाग के एसडीओ ईश्वर दत्त ने बताया कि क्षतिग्रस्त पुल के समानांतर नया पुल बनाया जा रहा है। लगातार बरसात और यमुना में जलस्तर बढ़ने से कार्य धीमी गति से चल रहा था। उन्होंने कहा कि पानी कम होते ही निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी और शीघ्र ही नया पुल यातायात के लिए चालू कर दिया जाएगा।