फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bhakiyu and RLD picket on PNB, raise slogans by locking

भाकियू और रालोद का पीएनबी पर धरना, तालाबंदी कर नारेबाजी की

Thu, 07 Oct 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu and RLD picket on PNB, raise slogans by locking
चौसाना मे पंजाब नेशनल बैंक के बाहर धरने पर बैठे किसान। - फोटो : SHAMLI
चौसाना। पीएनबी चौसाना के शाखा प्रबंधक व फील्ड ऑफिसर समेत तीन लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर सोमवार को धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। बुधवार को भाकियू व रालोद नेताओं ने बैंक के बाहर धरना दिया। बैंक की तालाबंदी कर नारेबाजी की। करीब साढ़े चार घंटे तक बैंक स्टाफ को बंधक बनाए रखा। शाखा प्रबंधक के तबादले और व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। हंगामे के चलते ग्राहकों के बैंक कार्य भी नहीं हो सके।
विज्ञापन

श्यामली श्यामला निवासी राजेश कुमार ने कोर्ट के आदेश पर सोमवार को बैंक प्रबंधक, फील्ड ऑफिसर राजेंद्र कुमार व हरि मोहन उर्फ छोटे लाल के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि उसकी भूमि व भाई और मां की भूमि पर दो-दो लाख का ऋण लेकर पैसा उनके खाते से निकाल लिया गया। आरोप है कि केसीसी की फाइल बनाने के दौरान भी 15 हजार रुपये सुविधा शुल्क के रूप में भी लिए गए।
विज्ञापन

बुधवार को पीड़ित के साथ भाकियू व रालोद कार्यकर्ता पीएनबी चौसाना पहुंचे और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। ग्राहकों को बैंक से बाहर कर दिया। तालाबंदी कर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। आरोप लगाया कि बैंक के कर्मचारी ग्राहकों के साथ अभद्रता करते हैं और उन्हें परेशान किया जाता है। धरना दे रहे किसानों ने बैंक प्रबंधक के रवैये का भी विरोध किया। उनके तबादले की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब साढ़े चार घंटे तक हंगामा जारी रहा। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही। बाद में प्रदर्शनकारियों ने बैंक प्रबंधक के तबादले और व्यवस्था में सुधार का मांग पत्र चौकी इंचार्ज को सौंपा। इस मौके पर भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कुमार, रालोद ब्लॉक अध्यक्ष नाजिम ठेकेदार, राजकुमार, विपिन, केपी सिंह, जसवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed